• भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा आयोजित हुआ मित्रता सम्मान समारोह
देवास। हमारे भारतवर्ष में परिवार भाव से सुदृढ़, सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र की संकल्पना की गयी हैं । इसी में मित्रता निहित हैं । श्री राम सुग्रीव, श्रीकृष्ण सुदामा, हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान यहां तक की महाराणा प्रताप और चेतक की मित्रता तक के उदाहरण सामने आते हैं । भारतीय जीवन दर्शन में मित्रता का विशेष महत्व हैं ।
14 फरवरी को भारत तिब्बत समन्वय संघ (बीटीएसएस) द्वारा आयोजित मित्रता सम्मान समारोह में उपरोक्त विचार मंचासीन अतिथि विहिप के प्रांत अधिकारी अनिल आयाचित, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नरेन्द्र जैन ने व्यक्त किये । समारोह की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर ने की । समारोह में विगत 40-50 वर्षों से अनवरत प्रगाढ़ मित्रता निभाते आ रहे शहर के वरिष्ठ सभ्रांत जन सर्वश्री श्रीमती चित्रा जैन, श्रीमती चित्रकला रघुवंशी, भगवानसिंह चावड़ा, परमानंद द्विवेदी, मनोहरराव भाले, ओमप्रकाश पाराशर, नरेन्द्र जैन, दिनेश श्रीवास, अतुल शर्मा, तरुण मेहता, रामेश्वर नागेश, अशोक चौहान, मनोहर पमनानी, अरविंद महाजन, श्रीधर बागलीकर, प्रवीण रायगांवकर,प्रहलाद दास विजयवर्गीय, मांगीलाल विजयवर्गीय आदि का अतिथियों द्वारा शाल, श्रीफल एवम प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
सम्मान पत्र का वाचन संघ के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर ने किया । अतिथि परिचय युवा शाखा के जिलाध्यक्ष पवन विजयवर्गीय ने कराया । संचालन संघ के जिला महामंत्री जगदीश सेन ने किया । आभार युवा शाखा के जिला महामंत्री जयदेव वर्मा ने व्यक्त किया ।

समारोह में संघ के विनोद जैन, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, शैलेष महाजन, नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चावड़ा, महामंत्री राजेश अहिरवार, अमित बागलीकर, धीरज सेन सहित अनेक कार्यकर्ता एवम गणमान्य जन उपस्थित थे । यह जानकारी जिला प्रचार प्रमुख शेखर कौशल ने दी ।














