• लगभग एक माह में ओव्हरब्रिज और तीन माह में अंडरब्रिज पर आवागमन हो सकता है शुरू
देवास। मेंढकी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। ब्रिज पर आवागमन शुरू नही होने के कारण यहा से प्रतिदिन आने-जाने वाले हज़ारो लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इस क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए अंडरब्रिज की मांग काफी समय से उठ रही थी। नागरिकों द्वारा समय-समय पर विभिन्न विभागों व रेलवे विभाग को भी इसके लिए ज्ञापन भी दिए गए साथ ही स्थानीय जनप्रतिनधियों द्वारा भी नागरिकों के साथ इसके लिए धरना प्रदर्शन किया गया। विभिन्न प्रकार के पैतरे अपनाने के बाद तब जाकर अंडरब्रिज के निर्माण कार्य का भूमिपूजन सोमवार को हुआ।
आज सोमवार को रेलवे व स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में अंडरब्रिज का भी निर्माण कार्य भूमिपूजन कर शुरू हुआ। जहां शहर के मेंढकी रोड़ पर लंबे समय से बन रहा ब्रिज अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच रहा है। माना जा रहा है कि एक माह के अंदर उस आवागमन शुरू हो जाएगा। वही दूसरी और रेलवे द्वारा अंडरब्रिज का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है।
वार्ड के पूर्व पार्षद राहुल पंवार ने बताया गया कि ओवरब्रिज व अंडरब्रिज प्रारंभ होरे से उपाध्याय नगर, विजय नगर, राजाराम नगर, मुखर्जी नगर सहित आसपास के क्षेत्रवासियों को कई नागरिको को शहरीय क्षेत्र में आने के लिए बहुत लंबा चक्कर नही लगाना पड़ेगा, इसलिए रेलवे से मांग की गई थी कि एक अंडरब्रिज भी बनाया जाए। जिससे आवागमन में राहत मिल सके। वार्ड के निवासियों व रेलवे के इंजीनियर, ठेकेदारो की उपस्थिति में सोमवार को इस अंडरब्रिज का निर्माण कार्य भी शरू कर दिया गया। बताया जा रहा है रेलवे इस अंडरब्रिज को 3 माह की अवधि में पूर्ण कर देगा। इस अंडरब्रिज बनने के बाद वार्ड निवासियों को आवागमन में बहुत राहत मिलेगी।














