देवास। शहर में एक और चाकूबाज़ी के घटना थमने का नाम नहीं ले रही, तो वही कल बुधवार को शाम एक अज्ञात व्यक्ति की लाश खेत मे पेड़ से लटकी हुई मिली है।
आद्योगिक थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष है उसकी लाश रसूलपुर बायपास, भोपाल-इंदौर रोड के साइड में एहसान अली नामक व्यक्ति के खेत पर पेड़ से लटकी हुई मिली है। खेत पर पेड़ से लाश के लटकी होने की सुचना इरफान अली नाम के व्यक्ति द्वारा औ. थाना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुँचाया व शव की शिनाख्त में जुट गई है।
पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है वही पुरे मामले की जाँच औ. थाने में पदस्थ सहायक उप निरक्षक नितिन सिंह चौहान द्वारा की जा रही है।
