Dewas: राजस्व व खाद्य विभाग की टीम ने कार्यवाही कर अमानक 30 हजार पेप्‍सी पाउच किये जप्‍त

देवास। शहर में कलेक्टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के निर्देशानुसार मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत राजस्व व खाद्य विभाग की टीम ने मल्हार रोड जोशीपुरा देवास में घर में ही बनाए जा रहे अमानक पेप्सी पाउच बनाने वाले सलीम खान के घर संयुक्त कार्यवाही की है।

दरअसल पुलिस और अन्य संबंधित विभागों द्वारा सख्ती के साथ मिलावटी एवं नकली पदार्थ बनाने एवं विक्रय करने वालो पर कार्यवाई की जा रही है। बीते दिनों कई कारखानों पर छापामार कारवाई करने के बाद आज सोमवार को ही तहसीलदार पूनम तोमर, राजस्व व खाद्य विभाग की टीम ने मल्हार रोड जोशीपुरा देवास में घर में ही बनाए जा रहे अमानक पेप्सी पाउच बनाने वाले सलीम खान के घर संयुक्त कार्यवाही की। तहसीलदार पूनम तोमर ने बताया कि घर में ही पेप्सी बन रही थी। नगर निगम का कोई लाइसेंस सलीम खान के पास नही था। सीधे नल से आ रहे पानी में ही सैक्रिन और फ्रूट एसेंस डालकर पेप्सी बनाई जा रही थी। करीब 30 हजार पेप्सी के माल की जब्ती की कार्यवाही की गई।