Dewas : राज्‍यपाल पटेल ने कन्‍या छात्रावास की बालिकाओं से पूछा की बताये में कोन हू…

• आंगवाडी केन्‍द्र में श्री पटेल ने बच्‍चों से की मुलाकात

देवास। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल शनिवार को बागली तहसील के ग्राम पुंजापुरा के अल्‍प प्रवास पर पहुंचे। पुंजापुरा में राज्‍यपाल श्री पटेल ने कन्‍या छात्रावास पहुंचकर छात्रावास की बालिकाओं से चर्चा की। उन्‍होंने छोटी-छोटी बालिकाओं से पूछा की बताये आपके बीच आज कौन आया है, में कौन हॅू। छात्राओं ने उत्‍साहित होकर बताया कि आप हमारे प्रदेश के राज्‍यपाल है। श्री पटेल ने कहा कि हॉ में राज्‍यपाल हॅू। लेकिन मेरा नाम क्‍या है यह बताये। बालिकाओं ने एक स्‍वर में बताया कि आपका नाम श्री मंगुभाई पटेल है। राज्‍यपाल ने बालिकाओं से भारत के प्रधानमंत्री एवं मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री का नाम पुछा। सभी बालिकाओं ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्‍द्र मोदी है एवं प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान है। राज्‍यपाल श्री पटेल ने बालिकाओं के जवाब से गदगद होते हुए, बालिकाओं को विभिन्‍न उपहार प्रदान किये।

राज्‍यपाल श्री पटेल ने पुंजापुरा में आंगवाडी केन्‍द्र में पहुंचकर आंगनवाडी के बच्‍चों से मुलाकात की। आंगनवाडी कार्यकर्ता को बच्‍चों की दक्षता को बढाने के निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि बच्‍चों को यदि बचपन से ही अच्छा माहौल एवं अच्‍छी शिक्षा मिलेगी तो वे जीवन में एक बेहतर इंसान बन सकते है। इस अवसर पर उन्‍होंने दो बालिकाओं कुमारी हर्षिता और साक्षी को लाडली लक्ष्‍मी योजना के प्रमाण-पत्र वितरित किये।

राज्‍यपाल श्री पटेल ने सभी बालिकाओं से कहा कि वे खुब पढे और आगे जाकर डाक्‍टर, इंजीनियर, अधिकारी बने। उन्‍होंने कहा कि बालिकाएं जिस फिल्‍ड में भी जाए वहा अपने देश, समाज एवं परिवार का नाम रोशन करें। हमेशा देश एवं समाज की सेवा करें। श्री पटेल ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि बालिकाओं को भी स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति जागरूक किया जाये। यहां राज्‍यपाल ने एक बालिका खुशबू में कुष्‍ठ रोग के लक्षण को देखते हुए, उसकी समूचित जांच एवं उपचार कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

राज्‍यपाल श्री पटेल शासकीय कन्‍या छात्रावास के परिसर में आम के पौधे का रोपण भी किया और उपस्थित सभी लोगो से कहा कि जीवन में कम से कम एक बार पौधा अवश्‍य लगाये। इस अवसर विधायक बागली श्री पहाड़ सिंह कन्‍नौज, कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण एवं छात्रावास की बालिकाएं उपस्थित थी।

• नशे से एक परिवार और उसका जीवन बर्बाद हो जाता हैराज्‍यपाल श्री मंगुभाई पटेल पुंजापुरा में सिकल सेल एनिमिया स्‍वास्‍थ्‍य शिविर पहुंचे

• राज्‍यपाल ने कहा कि में आदिवासी परिवार से हुं और चाहता हुं की आदिवासी लोगो में विभिन्‍न बिमारियों के प्रति जागरूकता बढे

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल शनिवार को देवास जिले के बागली तहसील के ग्राम पुंजापुरा पहुंचे। राज्‍यपाल श्री पटेल पुंजापुरा में आयोजित सिकल सेल एनिमिया के स्‍वास्‍थ्‍य शिविर में शामिल हुए। उन्‍होंने स्‍वास्‍थ्‍य शिविर में पंजीयन काउंटर, गर्भवती स्त्रियों के काउंटर, ओपीडी आदी में पहुंचकर वहां स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण कराने आये मरीजों से चर्चा की। बताया गया कि सुबह से अब तक 84 लोगो का विभिन्‍न बीमारियों के लिए पंजीयन हो चुका है। शिविर शाम तक आयोजित की जायेगी। राज्‍यपाल श्री पटेल ने इस अवसर पर आदिवासी बहुल्‍य ग्राम पुंजापुरा के लोगो से रूबरू चर्चा की और उन्‍हें बताया कि सिकल सेल एनिमिया एक अनुवांशिक बीमारी है और आदिवासी समाज में प्राय: बहुलता से पाई जाती है। आवश्‍यकता है कि आदिवासी समाज के लोग एवं अन्‍य लोग सिकल सेल एनिमिया के प्रति जागरूक रहे।

श्री पटेल ने कहा कि में आदिवासी परिवार से हू और चाहता हू कि आदिवासियों में सिकल सेल एनिमिया एवं अन्‍य बीमारियों के प्रति जागरूकता बढे। उन्‍होंने कहा कि उन्‍होंने गुजरात में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी के साथ इस विषय पर बहुत अधिक कार्य किया है। अब मध्‍य प्रदेश में भी 14 आदिवासी बहुल्‍य जिलों में जागरूकता के कार्य किये जा रहे है। इन जिलों में रेडक्रास को सिकल सेल की जांच एवं दवाईयों के लिए ढाई-ढाई लाख रूपये की राशि दी गई है। श्री पटेल ने कहा कि विवाह के समय लडका एवं लडकी की ब्‍लड जांच अवश्‍य होनी चाहीए, यदि जांच में पता चलता है कि दोनो ही सिकल सेल एनिमिया के सवाहक है तो ऐसी शादी को रोका जाना चाहिए ताकि मॉ बाप से बच्‍चों में यह अनुवांशिक बीमारी न आने पाये।

राज्‍यपाल श्री पटेल ने लोगो से कहा कि वे हर प्रकार के नशे से दूर रहे। नशा न केवल व्‍यक्ति को अपितु उसके परिवार को भी बर्बाद कर देता है। उन्‍होंने कहा कि सभी व्‍यक्ति अपने बच्‍चों को बेहतर जीवन शैली दे। उन्‍हें पढाये और एक कामयाब इंसान बनाये। उन्‍होंने आदिवासी समाज से आव्‍हान किया कि वे राज्‍य एवं केन्‍द्र सरकार की विभिन्‍न हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ ले। उन्‍होंने युवाओं से कहा कि वे अपने ग्राम में घुम-घुम कर शासन की योजनाओं के बारे में बताये। सिकल सेल एनिमिया जैसी अनुवांशिक बीमारी के प्रति लोगो को जागरूक करें। राज्‍यपाल श्री पटेल ने कहा कि आयुर्वेद में भी इस बीमारी की दवाईयां उपलब्‍ध है। उन दवाईयों का इस्‍तेमाल अवश्‍य करें। राज्‍यपाल श्री पटेल ने बताया कि सिकल सेल एनिमिया नाम की बीमारी की रोकथाम तीन उपाय करके ही रोकी जा सकती है, यदि हम शादी से पूर्व लडका एवं लडकियों की ब्‍लड जांच कर ले, नशे से दूर रहे एवं दवाईयां अवश्‍य खाये। शिविर में विधायक बागली श्री पहाड़ सिंह कन्‍नौजे, कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण एवं पुंजापुरा गांव के निवासी उपस्थित थे।

• राज्‍यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ग्राम बरझाई में स्‍व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की

• व्‍यक्ति की नीति अच्‍छी होनी चाहिए और व्‍यवसनों से दूर रह

• बच्‍चों को पढाये और अपने परिवार को समृद्ध बनाये

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने शनिवार को बागली तहसील के ग्राम बरझाई में स्‍व सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीणों से जनसंवाद किया। उन्‍होंने उपस्थि‍त ग्रामीणों से कहा कि प्रत्‍येक व्‍यक्ति की अपने जीवन में अच्‍छी नीति होनी चाहिए और प्रत्‍येक व्‍यक्ति को व्‍यवसनों से दूर रहना चाहिए। उन्‍होंने ग्रामीण महिलाओं एवं पुरूषो से कहा कि वे अपने बच्‍चों को खुब पढाये। शिक्षित होने से परिवार समृद्ध बनता है। नशे की लत से व्‍यक्ति की बुद्धि क्षीण होती है और परिवार में बच्‍चों पर भी इसका बुरा असर पडता है।

राज्‍यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ग्राम बरझाई की जय मां संतोषी स्‍व सहायता समूह की सदस्‍य श्रीमती मेढा से संवाद करते हुए समूह के लाभ हानि के बारे में जानकारी प्राप्‍त की। उनके समूह द्वारा किये जा रहे कार्यो और व्‍यवसाय के बारे में पुछताछ की। श्रीमती मेढा ने बताया कि ऋण लेकर उन्‍होंने दुकान का संचालन किया है। इससे उन्‍हें 05 हजार रूपये महिने की आमदनी हो रही है। इसी तरह समूह की अन्‍य सदस्‍यों को भी अलग-अलग कार्य करने से परिवार के लालन-पालन में आर्थिक मदद मिल रही है। राज्‍यपाल ने महिला सदस्‍यों से पूछा कि समय पर ऋण की किस्‍ते चुकाते है या नहीं इस पर समूह की सदस्‍यों ने कहा कि वे समय पर किस्‍ते चुकाती है। राज्‍यपाल ने प्रशंसा जाहिर करते हुए समूह की महिलाओं को बधाई दी। राज्‍यपाल श्री पटेल ने उपस्थित महिलाओं से कहा कि वे अपने बच्‍चों को अनिवार्य रूप से स्‍कूल भेजे और उन्‍हें उच्‍च शिक्षा ग्रहण करवाये। पढने से इंसान का जीवन सफल होता है। राज्‍यपाल ने बताया कि भारत सरकार एवं राज्‍य सरकार की विभिन्‍न जनकल्‍याणकारी योजनाएं चल रही है। उनका लाभ जरूर लें। उन्‍होंने बताया कि बालिकाओं के लिए लाड़ली लक्ष्‍मी योजना, बेटी पढाओं-बेटी बचाओं योजना तथा महिलाओं के लिए महिला सशक्तिकरण की योजना है। महिलाएं जिस तरह अपने बेटो को पढाई के साथ-साथ अन्‍य सुविधाएं उपलब्‍ध कराती है, उसी तरह बेटियों को भी आगे बढने के लिए पढाये। महिलाएं समृद्ध होगी तो अनिवार्य रूप से परिवार समृद्ध होगा।राज्‍यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ग्रामीणों से जनसंवाद के दौरान श्री सुमेर सिंह से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के बारे में जानकारी प्राप्‍त की। इस दौरान श्री सुमेरसिह ने बताया कि उनके दो लडके है। एक लडका उनसे अलग रहता है और एक साथ में रहता है और मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्‍का मकान मिला है। जिससे वे बेहद प्रसन्‍न है। राज्‍यपाल ने उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे शासन की महत्‍वकाक्षी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाए और पुण्‍य का काम करें। उन्‍होंने जनप्रतिनिधियों और समाज में कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी कहा कि वे जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाये। उन्‍होंने सिकल सेल एनिमिया बीमारी के रोकथाम के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे ग्राम पंचायतों में नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविर आयोजित कर पीडि़तों की जांच में रोग होने पर उनका नि:शुल्‍क उपचार करना सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के पूर्व क्षेत्रिय विधायक श्री पहाडसिंह कन्‍नौजे एवं ग्राम पंचायत श्री सरपंच श्रीमती रेखा बाई ने पुष्‍पगुच्‍छ भेंट कर राज्‍यपाल का स्‍वागत किया। इस अवसर पर कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, ए‍डीएम श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, बागली एसडीएम श्री एसआर सोलंकी सहित अन्‍य अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

• सर्किट हाउस देवास में राज्यपाल श्री पटेल को पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को सर्किट हाउस देवास में पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद राज्यपाल श्री पटेल बागली के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह सहित अन्य वरिष्‍ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।