Dewas : रामचंद्र नगर में महिला ने फांसी लागकर की आत्महत्या

देवास । शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में आने वाले रामचंद्र नगर में कल एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

शहर के रामचंद्र नगर में रहने वाली माधुरी पति दिलीप मौर्य उम्र 40 वर्षीय ने कल सुबह करीबन 7 बजकर 20 मिनट पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मार्ग कायम किया । महिला ने फांसी किन कारणों के चलते लगाई अभी उसका पता नही चला है, मामले की जांच औद्योगिक थाने में पदस्थ सहायक उपनिरक्षक पर्वत सिंह परिहार द्वारा की जा रही है।