2 पर मामला दर्ज, ड्राइवर फ़रार, एक आरोपी गिरफ्तार
हाटपीपल्या(नरेंद्र चौहान) : बीती रात हाटपिपलिया पुलिस ने बोलेरो वाहन में क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाये जा रहे 9 केडे(गाय के बच्चे) बरामद किये गये है जिसमे दो आरोपियो के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है, जिसमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरा फरार हो गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 दिसम्बर की रात्रि में गष्त के दौरान कंट्रोल रूम देवास व थाना बरोठा से सूचना मिली कि एक पीकअप वाहन देवास जेल रोड बायपास पर एक मोटर सायकल को टक्कर मारकर हाटपीपल्या तरफ भागा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने गस्त कर रहे आरक्षक तूफानसिह व सुरेन्द्र को थाने के सामने रोड पर बुलाया और 100 डायल वाहन को भी नाकाबंदी हेतू तैयार रखा थोडी देर बाद नेवरी तरफ से एक पीकअप वाहन तेजगति से आया जिसे फोर्स की मदद से घेराबंदी करके रात करीब 1 बजे रोका तो ड्रायवर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया।
वाहन में बैठे एक व्यक्ति जितेन्द्र पिता लक्ष्मणसिह लोधी (20) निवासी तीन ईमली, त्रिवेणीनगर इन्दौर को पकड लिया।उसने ड्रायवर का नाम मनीष निवासी मक्सी बताया। वाहन की तलाशी लेने पर अन्दर 9 केडे क्रूरतापूर्वक ठूंस ठूंस कर भरे पाये गये जिन्हे हत्या करने के लिये ले जा रहे थे। जिनके पैर बांधकर रखे थे। पुलिस ने दोनो आरोपियो पर गौवंश प्रतिषेध अधिनियम तथा पशुओ के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया है तथा आरोपी जितेन्द्र लोधी को गिरफ्तार कर लिया है। 9 केडे कीमत करीब 49 हजार रूपये तथा बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक एम पी 04 जी ए 5731 कीमत रूपये 6 लाख रूपये को जप्त कर लिया है।
