देवास। वनविभाग की जमीन पर अवैध खुदाई के आरोप में वन विभाग की टीम ने रविवार शाम को एक पोकलेन और दो डंपर को जब्त किया है।
दरअसल जानकारी के अनुसार रविवार शाम शंकरगढ़, पालनगर के कालापहाड़ क्षेत्र में पोकलेन से खनन किया जा रहा था। इसी दौरान वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दो डंपर और पोकलेन को जब्त कीया। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों की वन विभाग की टीम से बहस भी हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।वन विभाग के SDO संतोष जी शुक्ला ने बताया की कुछ लोगो द्वारा वनविभाग की जमीन में खुदाई की जा रही थी। जिसके चलते हमने कार्रवाई करते हुए पोकलेन और डंपर को जब्त किया है। हमने प्रकरण दर्ज करा दिया है और मामले की जांच में आगे जो भी इसमें शामिल होगा उसपर कार्रवाई करेंगे।
