Dewas: वार्ड क्र 26 में भाजपा के पार्षद पद प्रत्याशी रवि जैन को मिल रहा जनसमर्थन…

देवास। आगामी 13 जुलाई जो देवास में महापौर एवं पार्षद पद के लिए मतदान होना है। जिसके परिणाम 18 जुलाई को सामने आएंगे जिसके पूर्व सभी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बढ़-चढ़कर जनसमर्थन के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है।
शहर के वार्ड क्रमांक 26 में पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। भाजपा से रवि जैन, कांग्रेस से अलका शर्मा, बहुजन समाजवादी पार्टी से शांतिलाल फुलमाली व दो प्रत्याशी पंकज सोनी, सुरेश सवालिया वार्ड क्रमांक 26 से चुनावी मैदान में है।

वार्ड क्रमांक 26 में जनसंपर्क के दौरान भाजपा के रवि जैन को सर्वसमाज का समर्थन मिल रहा है। रवि जैन के नाम से मतदाताओं में भी उत्साह का वातावरण है। यह उत्साह वार्ड क्रमांक 26 में भाजपा पार्षद पद के लिये रवि जैन के जनसंपर्क के दौरान नजर आया।
वार्ड क्रमांक 26 से पार्षद प्रत्याशी रवि जैन ने बताया की जिस तरह केंद्र में श्री नरेंद्र मोदी, राज्य में श्री शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा क्षेत्र में सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी व विधानसभा क्षेत्र में विधायका श्री मंत गायत्री राजे पंवार द्वारा विकास किया जा रहा है उसी तरह में भी वार्ड क्रमांक 26 को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए एक पार्षद प्रत्याशी के रूप में सामने आया हु और निश्चित ही वार्ड क्रमांक 26 के मतदाता मुझे आशीर्वाद प्रदान करके जो मुझ पर ऋण चढ़ाएगे मैं उसे मेरे पूरे कार्यकाल में वार्ड के विकास के रूप में उन्हें चुकाऊंगा।