देवास। श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आन्दोलन में देशभर के साथ देवास शहर सहित जिले का महती योगदान रहा है। राष्टÑीय स्वयंसेवक संघ, विहिप, बजरंगदल के कार्यकर्ता ही नहीं अपितु सम्पूर्ण हिन्दू समाज आन्दोलित, उद्वेलित हुआ था। 1990, 1992 की कारसेवा में सैकड़ो की संख्या में कारसेवक अयोध्या गये थे।
आज जब अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है तो समाज की अगाध श्रद्धा, आस्था का केन्द्र बनकर उभर रहा है। समाजजनो की खुशिया आए दिन विभिन्न माध्यमो से प्रकट होकर सामने आ रही है। इसके प्रत्यक्ष उदाहरण स्वरूप एक विवाह पत्रिका जन चर्चाओं का केन्द्र बनी हुई है। श्रीराम मंदिर के स्वरूप एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद प्रेषित करती उपरोक्त विवाह पत्रिका सोशल मीडिया पर भी तीव्रता से वायरल हो रही है। सैकड़ो लोगो द्वारा जिस पर तरह तरह की आस्थाजनक प्रतिक्रियाएॅ, टिप्पणियॉ भी की जा रही है।
जन चर्चाओ का केन्द्र श्रीराम मंदिर के माडल वाली पत्रिका के सम्बन्ध में जब विवाह पक्ष से जुडेÞ चन्द्रशेखर आजाद मार्ग निवासी विनयनाथ पुजारी से चर्चा की गयी तो उन्होने बताया कि वे माता टेकरी पर बड़ी माता तुलजा भवानी मंदिर के पुजारी है। उनकी छोटी बहन माधुरी पुजारी का 25 जनवरी को विवाह है। विनयनाथ पुजारी का अपने परिवार में मांगलिक अवसर पर श्रीराम मंदिर के प्रसंग को जोड़ने के बारे में कहना है, हमे गर्व है कि देश के मस्तक एवं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि, अयोध्या से करीब पांच वर्ष पूर्व लगा कलंक मिट गया और भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। यह सनातन धर्म की विजय का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में करोड़ो हिन्दू समाजजनो का यह स्वप्न साकार हुूआ, इसलिये हमने अपने यहां विवाह के अवसर पर भगवान श्रीराम एवं धर्म के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की है…














