Dewas शंकरगढ़ पर्वत पर जन सहभागिता से बनेगी नक्षत्र वाटिका

देवास। इंदौर भोपाल बाईपास पर स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी पर पूर्व में की गई विभिन्न वाटिकाओं जैसे बैल पत्र, त्रिवेणी, नीम, बांस(बांबू सेटम), मिश्रित वाटिका आदि के साथ अब देवास शहर की जनमानस के लिए सनातन धर्म के मूलभूत आधार पर भव्य रुप से नक्षत्र वाटिका का निर्माण आकर्षण का केंद्र होगा। जिसका शुभारंभ 11 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नंदिता पाठक द्वारा किया गया।

उक्त कार्यक्रम में वन संरक्षक पी. एन. मिश्रा, विभाग के कर्मचारी , टीम ग्रीन आर्मी, जय हिंद अकादमी आदि के सदस्य मौजूद रहे। नक्षत्र वाटिका के निर्माण में ग्रह-नक्षत्रों को अनुकूल बनाने वाले विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधे नक्षत्र एवं ग्रहों के क्रम से रोपित किए जायेंगे । जिसका लाभ शहर और आसपास के जनमानस लेंगे और इनके कुप्रभावों से बचेंगे । क्या होती है नक्षत्र वाटिका नक्षत्र वाटिका में 27 नक्षत्रों से जुड़े पेड़ होते हैं। इस वाटिका में कुचला (अश्विनी), आंवला (भरणि), गूलर (कृतिका), जामुन (रोहिणी), खैर (मृगशिरा), शीशम (आर्द्रा), बांस (पुनर्वसु ), पीपल (पुष्य), नागकेसर (आश्लेषा), बरगद (मघा),पलाश (पूर्वा फाल्गुनी), पाकड़ (उत्तरा फाल्गुनी), रीठा (हस्त), बेल (चित्रा), अर्जुन (स्वाति), विकंकत (बिसाखा), मौलश्री (अनुराधा), चीड़ (ज्येष्ठा), साल (मूल), जलवेतस (पूर्वाषाढ़ा), कटहल(उत्तरासाढ़ा), मदार (श्रवण), शमी (धनिष्ठा), कदंब ( शतभिषा), आम (पूर्वा भाद्रपद), नीम (उत्तरा भाद्रपद), महुआ (रेवती) के पेड़ लगाए जाएंगे। उक्त कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारिओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण के विषय में विस्तृत चर्चा हुई एवं उन्हे इस पुनीत कार्य के लिए महिलाओं ,बेटियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु आगे आने का आव्हान किया, और कॉउ प्रोडक्ट्स एसोसिएशन द्वारा निर्मित पंच गव्य उत्पाद हैंडीक्राफ्ट, दीप सबको भेंट कर एक सजग संदेश दिया । कार्यक्रम में सीएफ पीएन मिश्रा, वन विभाग से मोदी, सूरज सोलंकी, ग्रीन आर्मी से दिनेश सिंह चौहान , सुमित राठौर , यश पांचाल , प्रमोद दास , समरजीत सिंह जाधव मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।