देवास : शहर की विभिन्न समस्याओं और वार्डों के विकास में आ रही कठिनाइयों को लेकर नगर निगम के पार्षद गण और नगर निगम आयुक्त से लंबी चर्चा हुई, चर्चा के बिंदुओं में आने वाली मकर संक्रांति पूर्व पतंग उड़ाने की चाइना डोर पर प्रतिबंध लगाने को लेकर, सेकंड फ्लोर पर बारिश से बचाव हेतु पतरे के शेड लगाने पर नागरिकों को दिए गए संपत्तिकर बड़ाने के नोटिस वापस लेने, परिषद में पारित नाहर दरवाजा से नया पूरा चौराहा और गजरा गियर्स चौराहा पर अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रारंभ करने और वार्डो में स्ट्रीट लाइटें, नलो में पानी के प्रेशर और सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से करने को लेकर पार्षद बंधुओ के साथ नगर निगम आयुक्त से चर्चा की, जिसमें नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह ने सभी समस्याओं का शीघ्र ही निराकरण का आश्वासन दिया साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को निराकरण हेतु निर्देश दिए, मुख्य रूप से भाजपा जिलामहामंत्री राजेश यादव, पार्षद अजय तोमर, आलोक साहू, भूपेश ठाकुर, विकास जाट व पार्षद प्रतिनिधि गोपाल खत्री, ,संजय दायमा, प्रवीण वर्मा, नीलेश वर्मा,संजय ठाकुर उपस्थित रहे ।
