Dewas : शहर में विभिन्‍न स्‍थानों पर 17 फरवरी को प्रात: 07 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा

देवास : कार्यपालन यंत्री (शहर संभाग) मध्‍य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्‍पनी लिमि देवास ने समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि 17 फरवरी को रामनगर से इंदिरा गांधी प्रतिमा तक एवं सनसिटी फ्लायओवर की लाईन स्‍थानांरित करने का कार्य किये जाने से 17 फरवरी को प्रात: 07 बजे से प्रात: 10 बजे तक 11 के.व्‍ही. कालानी बाग, 11 के.व्‍ही. कोर्ट, 11 के.व्‍ही. कलेक्‍टर एवं प्रात: 07 बजे से दोपहर 12 बजे तक 11 के.व्‍ही. विकास नगर फीडर का नियोजित शटडाउन रखा गया है। जिससे संबंधित क्षेत्र तारानी कॉलोनी, अग्रोहा नगर, न्‍यायालय, एम.जी. रोड, भगतसिंह मार्ग, लाठी वकील, एबी रोड, अग्रसेन नगर, रामनगर, कोर्ट, कालानीबाग, प्रेमनगर पार्ट 01, पार्ट 02, राधानगर, गायत्री विहार, विकास नगर, शिखरजी नगर, शंकर नगर, गंगा नगर, अग्रवाल नगर, बद्रीधाम नगर, यमुना, मिश्रीलाल नगर आदि क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। उन्‍होंने बताया कि आवश्‍यकतानुसार समय घटाया बढाया जा सकता है।