देवास। जिले के विजयगंज मण्डी थाना क्षेत्र में आने वाले गांव बोरखेड़ी में रहने वाले विजय नामक युवक ने शादी के 4 दिन बाद फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली, फाँसी लगाने का कारण पता नही चल सका है, पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विजयगंज मंडी के ग्राम बोरखेड़ीमान में रहने वाले विजय पिता गणेश कुमावत की शादी 4 दिन पहले ही हुई थी । दूल्हे ने दुल्हन को कमरे में बंद कर खुद दूसरी मंजिल पर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विजय जब काफी देर तक नहीं लौटा तो दुल्हन ने अपनी सास को आवाज लगाकर बुलाया और दोनों जब ऊपर वाले कमरे में पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। विजय फांसी के फंदे पर लटक रहा था । परिजन तत्काल उसे फंदे से उतारकर उज्जैन जिला अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
