Dewas, शिक्षण संस्थाओं में बिना छात्र-छात्राएं के आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

देवास। कलेक्टर श्री शुक्‍ला ने स्‍वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला अधिकारियों को स्‍वतंत्रता दिवस समरोह के आयोजन के संबंध में शासन द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्‍वतंत्रता दिवस समारोह स्थलों को पूरी तरह से सेनेटाईज किया जाये। कार्यक्रम स्‍थल पर सभी नागरिक सोशल डिस्‍टेसिंग का पालन और मास्‍क का उपयोग करें। मुख्‍य समारोह में मुख्‍य अतिथि द्वारा मुख्‍यमंत्री के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जायेगा। बरसात का मौसम देखते हुए समारोह स्‍थल पर वाटर प्रुफ टेंट लगाया जाये।


कलेक्टर ने स्‍वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में राज्य शासन द्वारा दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। कलेक्टर श्री शुक्‍ला बताया कि स्‍वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाली परेड़ में एनसीसी, एनएसएस और शौर्या दल की टुकड़ी भाग नहीं लेगी।


बैठक में बताया गया कि 15 अगस्‍त 2021(स्‍वतंत्रता दिवस) मुख्‍य समारोह परेड ग्राउण्‍ड में सुबह 09 बजे से होगा। इसके पूर्व सभी विभागों के कार्यालयों में सुबह 08 बजे झण्‍डा वंदन होगा। फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्‍त को सुबह 09 बजे परेड ग्राउण्‍ड में होगी।
कलेक्टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्‍वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके निवास पर जाकर सम्मान किया जायेगा। मुख्‍य सामारोह में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्‍मान किया जायेगा। स्‍वतंत्रता दिवस को जिले के सभी शासकीय भवनों पर रोशनी की जायेगी। समारोह स्‍थल पर एम्‍बुलेंस के साथ डॉक्‍टर की टीम उपस्थित रहेगी तथा फायर ब्रिगेड की व्‍यवस्‍था भी की गई है।