Dewas | श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा भोपाल विधानसभा घेराव को ले कर तैयारी शुरू

देवास | श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के आगमी कार्यक्रम भोपाल विधानसभा घेराव व सामाजिक एकता हेतु प्रदेश भर में जगह जगह बैठकें व रैलियों का दौर जारी है ।इसी कड़ी में देवास जिले के हाटपिपल्या में तहसील स्तरीय बैठक व रैली का आयोजन प्रदेश सचिव अजित सिंह जी खड़ी व जिलाध्यक्ष शिवपाल सिंह बिसाखेड़ी कि उपस्थिति में सम्पन हुई जिसमे हजारों की संख्या में करणी सैनिक व समाजजन उपस्थित रहे व आगामी कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार कि गई व सरकार से मांग की गई कि अगर समय रहते हमारी मांगो को पूरा नही किया गया तो फिर करणी सेना भोपाल विधानसभा घेरेगी ओर अपनी मांगो को मनवा कर ही दम लेगी । जानकारी देते हुए सोनकच्छ तहसील अध्यक्ष राहुलसिंह नागपचलाना ने बताया कि प्रदेश सहित जिले भर में बैठकों व कार्यकारिणी विस्तार का दौर जारी है । हम समाज के युवाओं को एकजुट करने में लगे हुए है । जिससे युवा भारी संख्या में करणी सेना से जुड़ रहे है और 36 कौम का साथ हमे मिल रहा है ।