• इंदौर, देवास, उज्जैन के कलाकारो ने दी प्रस्तुति
देवास। श्री हरि म्यूजिकल ग्रुप का पहला लाइव प्रोग्राम रविवार को श्री हरी गार्डन पर किया गया। प्रोग्राम में मुख्य अतिथि देवास-शाजापुर के लोकप्रिय सांसद माननीय महेंद्र सिंह सोलंकी जी, देवास भाजपा के जिला महामंत्री राजेश यादव जी, पोरवाल समाज के अध्यक्ष अशोक पोरवाल जी, समाजसेवी विजयवर्गीय जी द्वारा संपन्न किया गया। इस प्रोग्राम में इंदौर, देवास ,उज्जैन से कलाकार ने आकर अपनी प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के बाद श्री हरी म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा मोमेंटो सांसद जी द्वारा सभी कलाकार और आर्टिस्ट को दिया गया।बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहें ।प्रोग्राम में श्री हरि म्यूजिकल ग्रुप के अध्यक्ष बंटी मंगरोलिया उपाध्यक्ष, डी के यादव उपस्थित रहें। श्री हरि म्यूजिकल ग्रुप की डायरेक्टर मुस्कान राठौर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
