Dewas : सट्टे के अड्डों पर कोतवाली पुलिस ने दी दबिश,

देवास। कोतवाली पुलिस द्वारा शहर में संचालित हो रहें सट्टे के अड्डों पर दबिश देकर करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई। साथ ही पुलिस ने 5 हजार की नगदी समेत 6 बाइक भी जप्त की हैं। उज्जैन रोड़ ब्रिज व गजरा गियर्स चौराहा समेत पुलिस द्वारा विभिन्न सट्टे के अड्डों पर कार्यवाही की गई। देखें वीडियो

कोतवाली थाना टीआई उमराव सिंह ने बताया कि एसपी डॉ शिवदयाल सिंह के दिशा निर्देश पर आज कार्यवाही करते हुए उज्जैन रोड़ ब्रिज व गजरा गियर्स चौराहें पर संचालित हो रहें जुए व सट्टे के अड्डों पर दबिश देकर 10 आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई हैं। इन आरोपियों के रिकार्ड चेक कर कड़ी कार्यवाही करने के साथ जिलाबदर जैसी कार्यवाही भी की जाएगी।