Dewas: सांसद ने रसूलपुर बाईपास पर अवैध निर्माणाधीन मस्जिद एवं अतिक्रमण को हटाने के संबंध में कलेक्टर को लिखा पत्र, सोशल मीडिया पर वायरल

देवास। देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी का एक पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे उन्होंने रसूलपुर बाईपास पर अवैध निर्माणाधीन मस्जिद एवं अतिक्रमण को हटाने के संबंध में कलेक्टर को पत्र लिखा है।

सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा कलेक्टर को लिखा गया पत्र को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी अनेकों बार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की गई राष्ट्रवादी और सनातनी पोस्ट के कारण चर्चाओं में बने रहते है।
हाल ही में 12 मई 2022 को लिखा सांसद द्वारा देवास कलेक्टर को एक पत्र लिखा था जिसमे उन्होंने लिखा था की अनेक संगठनों के माध्यम से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है कि देवास शहर में बिना अनुमति के अवैधानिक रूप से अनेक मस्जिदों का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, जिस पर प्रशासन की निष्क्रियता संदेहास्पद है। हाल ही में ग्राम रसूलपुर में दो बड़ी मस्जिद का निर्माण कार्य बिना किसी विभाग की अनुमति के चल रहा है। एक मस्जिद बाईपास पर एवं दूसरी ग्राम रसूलपुर से बाईपास पर जाने वाले अंदरूनी मार्ग पर निर्माणकार्य हो रहा है। ज्ञात रहे कि, देवास मास्टरप्लान अनुसार बाईपास पर रोड मध्य रेखा से 75 मीटर तक किसी भी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं मिल सकती है। अगर इस प्रकार शहर में मस्जिदों के अवैध निर्माण नहीं रोका गया तो समाज में अराजकता का माहौल पैदा होने का भय हमेशा बना रहेगा।
अतः आप से अनुरोध है कि उक्त सम्बन्ध में जांचकर न्यायोचित कार्यवाही की जाए।
सांसद द्वारा कलेक्टर को लिखा गया यह पत्र अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने भी सांसद द्वारा लिखे गए पत्र को महत्वपूर्ण रूप से संज्ञान में लेकर जल्द जांच कराने एवं निर्माण के अवैध पाए जाने पर कार्यवाही करने की बात कही है।