देवास। वर्तमान में भीषण गर्मी के मौसम में रेल में सफर कर रहे यात्री कि सफर की थकान और गर्मी के मौसम से बेहाल यात्रियों को काफी राहत मिल सके इस उद्देश्य से रेलवे स्टेशन पर गाड़ी के आते ही यात्रियों को पानी पिलाने व खाली बोतल में शीतल जल भरने का काम भारत स्काउट गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ देवास के जिला कमिश्नर स्काउट एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री एच एल खुशाल जी के निर्देशन में देवास रेलवे स्टेशन पर चलाया जा रहा है। स्काउट गाइड द्वारा भीषण गर्मी में यह सेवा निरन्तर विगत 10 वर्षों से देवास रेलवे स्टेशन पर दी जा रही है।
रविवार को जल सेवा शिविर का अवलोकन भारत स्काउट गाइड के श्री विष्णु वर्मा जिला मुख्य आयुक्त, श्री मनोज जोशी जिला अध्यक्ष, जिला सहसचिव श्री अश्विन घोरपडे, ट्रेनिंग काउंसलर श्री देवेंद्र मिश्रा, बागली ब्लॉक संघ अध्यक्ष श्रीमती भारती जोशी, जिला गाइड पूर्व प्रतिनिधि श्रीमती अमिता घोरपड़े, बागली ब्लॉक गाइडर प्रतिनिधि श्रीमती अनीता विल्सन ने जल सेवा शिविर में सहयोग किया।
इस अवसर पर मुकेश गोस्वामी ने बताया कि देवास में रेलवे स्टेशन पर जल सेवा शिविर के बारे में न्यूज़पेपर मैं पढ़ा तो मैंने अपनी संस्था के प्राचार्य श्री त्रिलोक गामी से चर्चा की और अपनी संस्था के स्काउटर शुभम बागवान, मयंक बागवान ,अंकित बामनिया, श्याम बागवान, अजय बघेल, दिलीप बागवान ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंडा पानी पिलाया साथ ही भारत तिब्बत समन्वय संघ मालवा प्रांत के महामंत्री निर्माण जी सोलंकी जिला अध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर जिला कोषाध्यक्ष विनोद जैन एवं आशीष व्यास ने भी जल सेवा शिविर में सहयोग किया।
