देवास। शहर की स्वच्छता के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में देवास ने बाज़ी मारी है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में देवास ने कुल 3 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। तीन लाख से कम जनसंख्या वाले में सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में देवास ने देश में पहला स्थान हासिल किया है।
देश में एक लाख से तीन लाख आबादी वाले शहरों में देवास काे 6वां स्थान मिला है। इसके अलावा देवास को (गार्बेज फ्री सिटी) में 3 स्टार रैंकिंग मिलने का अवार्ड मिला है।
इसी के साथ देवास को 6 करोड़ रूपए की राशी भी दी गयी।
आज दिल्ली के विज्ञान भवन में शहरों को स्वच्छता के लिए दिए गए अवार्ड समारोह में देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला और नगर निगम कमिश्नर विशाल सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री के हाथों स्वच्छता कैटेगरी के पुरस्कार ग्रहण किए।
नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देशन में नगर निगम की पूरी टीम स्वास्थ्य विभाग के समस्त सभी सफाई मित्र सभी स्वच्छता निरीक्षक दरोगा एवं शहर के सभी नागरिकों एवं सभी सामाजिक. संगठन एवं संस्थाओं एवं सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सभी के अथक प्रयास और सहयोग से आज देवास शहर को स्वच्छता के लिए राष्ट्रपति अवार्ड मिला है ।
कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला,निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री के हाथों स्वच्छता कैटेगरी के पुरस्कार ग्रहण किए। इनके अलावा दिल्ली के विज्ञानं भवन में इस सम्मान समारोह में स्वच्छता कंसेटर विश्वजीत सिंह, नोडल सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य ज़िला प्रमुख सलूजा मालवीय व फायर ऑफिसर जितेंद्र सिसोदिया शामिल थे।
