Dewas : स्वयं ही प्रतिदिन अपने मोबाईल पर देख सकेंगे मीटर की रीडिंग

बिजली फॉल्ट होने पर मीटर स्वयं ही बंद कर देगा लाइट, जिससे विद्युत उपकरण खराब नहीं होंगे, दुर्घटना से होगा बचाव

देवास | कार्यलपालन यंत्री (शहर) ने बताया कि देवास शहर में उपभोक्ताओं की समस्याओं को ध्यान में रखकर स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे है। स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं के मीटर रीडिंग ऑनलाइन ही हो जायेगी। जिससे उपभोक्ता का प्रतिमाह मीटर रीडिंग अनुसार सही रीडिंग काबिल समय पर जारी किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता स्वयं ही अपने मोबाईल पर उर्जस ऐप के माध्यम से मीटर की रीडिंग प्रतिदिन देख सकेगा। साथ ही इन मीटरों में यह भी सुविधा है कि यदि उपभोक्ता के परिसर के भीतर कोई फॉल्ट होता है तो मीटर स्वयं ही लाइट बंद कर देगा, जिससे की उपभोक्ताओं के किसी प्रकार के उपकरण खराब नहीं होंगे व दुर्घटना से भी बचा जा सकेगा।

https://www.mpwz.co.in/

रीडिंग एवं बिलिंग में पारदर्शिता। किसी भी मानवीय हस्तक्षेप के बिना सही समय पर वास्तविक विद्युत खपत बिल की उपलब्धता। बिल एवं मीटर रीडिंग संबंधित शिकायतें न होना। मोबाईल ऐप (उर्जस मोबाईल ऐप) एवं awww.mpwz.co. in पोर्टल के माध्यम से प्रतिदि, साप्ताहिक एवं मासिक रीडिंग उपभोक्ताओं द्वारा स्वयं देख पाना। उर्जस ऐप को गुगल प्लेस्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। स्मार्ट मीटर से प्राप्त विद्युत खपत के आधार पर सब्सिडी के लिए पात्र सभी उपभोक्ताओं को आसानी से सब्सिडी का लाभ होगा। औद्योगिक एवं व्यवसायिक उपभोक्ताओं को 0.85 से अधिक पीएफ रखने पर इंसेटिव देना। मीटरिंग सुविधा को स्मार्ट मीटर में शामिल किया गया है ताकि सोलर रूफ टोप का विकल्प चुनने वाले उपभोक्ताओं की आवश्‍यकता को पूरा किया जा सके। बिल्ट-इन-प्री-पेड सुविधा एक ही मीटर का उपयोग पोस्ट-पेड औरप्री-पेड मोड दोनों के साथ किया जा सकता है।

भविष्य में उपभोक्ता को प्री-पेमेंट मोड की सेवा दी जा सकेगी जिसमें प्री-पेड उपभोक्ताओं को टैरिफऑर्डर के अनुसार मूल उर्जा शुल्क पर 25 पैसे प्रति यूनिट की छूट रहेगी। स्मार्ट मीटर से जारी देयको के संबंध में भ्रांतियॉ है, कि स्मार्ट मीटर से अधिक यूनिट के देयक प्राप्त हो रहे है, अपितु स्मार्ट मीटर योजना अंतर्गत बदले जा रहे स्मार्ट मीटर अत्यधिक आधुनिक तकनीकि से युक्त है।स्मार्टमीटर योजना अंतर्गतमाह अप्रैल-22 से प्रत्येक माह लगभग 18914 उपभोक्ताओं के देयक स्मार्ट मीटर योजना अंतर्गत जारी किये जा रहे है। जिसमें से मात्र 0.4 प्रतिशत उपभोक्ताओं के ही विद्युत बिल सुधार संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है। जिसमें मीटर खराब संबंधी शिकायत न होकर मीटर वाचन संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है। उक्त विद्युत संबंधी शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक त्वरित निराकरण किया गया हैं। विद्युत सेवा संबंधी उपभोक्ताओं से संतुष्टि हेतु फिडबैक लिया जाता है। जिसमें से 1229 उपभोक्ताओं ने संतुष्टि जाहिर की गई है एवं उक्त फिडबैक की जानकारी कंपनी पोर्टल पर उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर योजनाओं के लाभ हेतु वाहनों से भीप्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को गुणवक्ता पूर्वक सेवाये देने हेतु झोनवार केम्प का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विधिवत् उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायत का निराकरण किया जायेगा।