निर्माणाधीन मकान में बीती रात मिला था बालिका का शव
देवास। जिले के खातेगांव में कल दिनांक 07.11.2021 को एक 10 वर्षिय बालिका का शव संदिग्ध अवस्था में संजय यादव के निर्माणाधीन मकान में पड़ा हुआ है मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये तत्काल सूचना की तश्दीक हेतु थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह परमार मय फोर्स के रवाना होकर घटना स्थल पर पहुंचे जो घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया घटना की सूचना वरिष्ट अधिकारीयों को दी गई जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कन्नौद एवं एसडीओपी कन्नौद भी मौके पर पहुचे ।
मृतिका की गमछे से गला घोटकर हत्या कर उसके शव को सीमेन्ट की बोरी से ढककर छुपाने की कोशिश किये जाने से मृतिका के पिता की रिपोर्ट पर से मौके पर ही अपराध धारा 302.201 भादवि का आरोपी गोलू उर्फ नरेन्द्र पिता भैरू सितोले जाति बलाई निवासी ग्राम बडी बरछा के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये अनुविभागिय अधिकारी राजस्व से सूर्यास्त उपरान्त पीएम की अनुमति प्राप्त कर मृतिका का पीएम कराया गया घटना स्थल संजय यादव का निर्माणधिन मकान की पहली मंजिल बागडी कालोनी खातेगांव का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक देवास एवं एफएसएल अधिकारी ऋषिकेश यादव द्वारा किया गया घटना स्थल से सीमेन्ट की खाली बोरिया जिन में खून लगा हुआ है एवं मृतिका के सिर के बालों का रबर बैण्ड जप्त किया गया ।
उक्त प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास डा. शिवदयाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कन्नौद सुर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी सु ज्योति उमठ कन्नौद के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हत्या के आरोपी की तलाश पतारसी हेतु थाना प्रभारी खातेगाँव को विशेष टीम गठीत करने हेतु निर्देशित किया गया निरीक्षक महेन्द्र सिह परमार थाना प्रभारी खातेगॉव के नेतृत्व मे विशेष टीम गठीत की गई जो जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी प्रकरण का आरोपी गोलू उर्फ नरेन्द्र जाति बलाई को गांव के आस पास देखा गया है जो गठित की गई टीम द्वारा ग्राम बड़ी बरछा में चारो दिशाओं में एक साथ दबिश देते आरोपी गोलू उर्फ नरेन्द्र पिता भैरू बलाई नि० ग्राम बडी बरछा को उसके घर से गिरफतार किया गया आरोपी द्वारा अपने गले के गमछे से गला घोटकर बालिका की हत्या करके पहचान छुपाने हेतु मृतिका के शव को सीमेन्ट की खाली बोरी से ढकना बताया गया आरोपी से पूछताछ जारी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह परमार एवं गठीत की गई टीम के अथक प्रयास से उक्त हत्या का पर्दाफास होकर हत्या के 24 घण्टे के अंदर पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफतारी की गई । उक्त कार्य मे निरीक्षक महेन्द्र सिह परमार, उप निरी0 विनय सिह बघेल, उप निरी0 शंकरलाल, उप निरी० सपना रावत, प्र०आर० 332 सुनील प्रजापति, प्र० आर० 672 महेन्द्र राव प्र० आर० 156 ओम प्रकाश पाटीदार आर० 490 जितेन्द्र तोमर, आर० आनन्द जाट आर0 772 रविन्द्र तौमर, आर0 269 अरुण, आर0 395 ओम प्रकाश पाटील आर0 506 राहूल सोनी, आर0 431 विरेन्द्र आर० 361 नरेन्द्र म०आर० 1000 तरुणा, म०आर० 880 श्वेता म0आर0 1003 स्वनील सैनिक मनीष बाथोले एवं सैनिक अरविंद पवार की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक देवास डा० शिवदयाल सिंह के द्वारा नगद इनाम की घोषणा की गई है।
