• औद्योगिक थाना पुलिस ने पोस्को एक्ट व विभिन्न धाराओं में किया अपराध पंजीबद्ध
देवास। शहर में 17 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसमे औद्योगिक थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
दरसल नाबालिका कल सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे कोचिंग पढ़ने के लिए गयी थी। जहाँ पर से आरोपी आवेश उर्फ़ उवेश पिता जावेद शेख निवासी राजाराम नगर ने नाबालिका को डरा धमका कर उसे गंगानगर स्थित एक कैफ़े ले गया जहाँ पर उसने नाबालिका के साथ जान से मारने की धौंस देते हुए बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सुचना मिलने के बाद नाबालिका के पिता आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए औद्योगिक थाने में लिखित आवेदन दिया था जिस पर औद्योगिक थाना पुलिस ने कार्यवाही की। औद्योगिक थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 376,506 भादवि पोक्सो एक्ट व sc/st act के अंतर्गत पुरे प्रकरण को पंजीबद्ध करके मामले को विवेचना में लिया है। आरोपी को औद्योगिक थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है मामले की विवेचना औद्योगिक थाना प्रभारी अनिल शर्मा द्वारा की जा रही है।
