Dewas: 23 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार से किए कई वार

देवास। शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत आने वाले विजयनगर क्षेत्र में कल गुरुवार को 23 वर्षीय युवक अंकित बैस जाती ठाकुर की अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी धारदार हथियार से शरीर पर कई जगह वार करके युवक की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर धारा 366, 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

दरअसल अंकित बैस अपने काका झुझार सिंह बैस के साथ विजयनगर में किराए के मकान में रहता था। अंकित के पिताजी नही है। गुरुवार को सुबह 7.30 बजे से शाम 6.45 के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसी के घर में उसपर किसी धारदार हथियार (चाकू) से उसके शरीर पर कई बार वार करके उसकी हत्या कर दी। अंकित एक रेस्टोरेंट्स पर काम करता था। गुरुवार को क्षेत्र के कुछ लोग जब शाम को अंकित के यहा गणेश उत्सव का चंदा लेने पहुंचे तब अंकित के हत्या होने की सूचना मिली। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। फिलहाल हत्या किसने और क्यों ही है इसपर अभी सवाल बना हुआ है।मामले की विवेचना सिविल लाईन थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह कर रहे है।