Dewas : 28 वर्षीय युवक की अज्ञात कारणों से मौत, सोया और फिर उठा ही नही…

देवास। शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र मल्हार रोड, तोड़ी पर 28 वर्षीय युवक की बुधवार देर शाम अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी अनुसार तोड़ी में रहने वाला अंकित पिता शिवनारायण गेहलोत बुधवार सुबह खाना खाकर सोया था जब वह देर शाम तक नही उठा तो अंकित की माता जी द्वारा उसे जगाया गया। परन्तु वो नही उठा।
युवक के नही उठने पर परिजन द्वारा उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
अंकित की मौत का स्पष्ट कारण अभी पता नही चल पाया है।
जानकारी अनुसार अंकित के घर मे उसकी बुजुर्ग माँ व तीन बहनें है व अंकित दारू पीने का आदि भी था। अंकित चाय की दुकान पर काम करता था परन्तु तबियत खराब होने के कारण वह काम पर नही जा रहा था।
जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को जाँच में लिया है।