• टीवी, फ्रिज सहित 10 लाख का सामान किया बरामद
देवास। सोनकच्छ पुलिस ने मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में हाइवे पर चलने वाले ट्रको में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह गुर्जर ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मामले की जानकारी देते हुए बताया की पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 10 लाख कीमत का सामान जब्त किया है।
दरअसल रविवार को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बदमाश जितेन्द्र सिंह जिसके ऊपर 35 हजार का ईनाम घोषित है वह अपने साथी सदस्यों के साथ क्षेत्र घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने कंजर डेरा एवं अन्य स्थानों पर दबिश दी। पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर आरोपी
- जितेन्द्र सिंह पिता हटेसिंह कंजर उम्र 29 साल निवासी ग्राम ओढ,
- भूपेंद्र पिता गोपाल कंजर जाति कंजर उम्र 22 साल निवासी कंजर डेटा ग्राम ओढ,
- शेर सिंह उर्फ शेरू पिता सज्जन सिंह सिसोदिया जाति कंजर उम्र 23 साल निवासी ग्राम ओढ,
- रितेष उर्फ नितेष पिता हटेसिंह कंजर उम्र 21 साल निवासी ग्राम ओढ,
को पकड़ा एवं पूछताछ पर पता चला की उक्त आरोपी हाईवे पर लूट की घटनाओं को अंजाम देते है। इन्होने मध्यप्रदेश सहित महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, आध्रप्रदेश, तामिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों में हाइवे पर चलने वाले ट्रको में लूटकी घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों से फ्रीज, वाशिंग मशीनें, इलेक्ट्रानिक साम्रगी कार्टून्स एवं मोटर साइकिले लगभग कीमत 10 लाख का सामान जब्त किया है। इनके द्वारा की गई लूट के संबंध में अन्य प्रदेश की पुलिस भी देवास आ चुकी है। लेकिन उस समय भी यह आरोपी हाथ नहीं लग सके। अन्य प्रदेशों की पुलिस को भी इनके गिरफ्तार होने की सूचना दी जाएगी।
