देवास : शहर के बीएनपी थाना अंतर्गत आने वाले गांव पटलावदा में 45 वर्षीय युवक राजेंद्र सिंह पिता प्रेमसिंह बैस ने अपने घर पर अज्ञात कारणों से फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मृतक के भतीजे कुलदीप सिंह के अनुसार राजेंद्र सिंह द्वारा 30 अगस्त की देर रात अज्ञात कारणों से फाँसी लगा ली, जब सुबह घर वालो ने उन्हें इस हालत में देखा तो परिजनों द्वारा उन्हें ज़िला अस्पताल लाया गया जहाँ जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। युवक राजेंद्र सिंह अविवाहित था व उनकी माताजी, बड़े भाई, भाभी व भतीजे के साथ रहता था। परिजनों ने बीएनपी थाने में इसकी सूचना की जिसपर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।














