• वार्ड पार्षद, रहवासियो और व्यापारियों ने विरोध करके रुकवाया काम
देवास। शहर के मुख्य मार्ग AB रोड पर लोक निर्माण विभाग द्वारा रोड का चौड़ीकरण के साथ नए डिवाइडर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। आज गुरुवार को मोती बंगला और गोया को कनेक्ट करने वाले मार्ग पर कंपनी द्वारा डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा था। जिसको लेकर गोया और मोती बंगला रोड के व्यापारियों द्वारा वार्ड पार्षद बाली घोसी के साथ विरोध किया। विरोध के बाद डिवाइडर बनाने का काम रोक दिया गया है।
वार्ड पार्षद बाली घोसी ने बताया कि डिवाइडर निर्माण की सूचना मुझे व्यापारियों द्वारा दी गयी। जिसके बाद में मौके पर पहुँचा यहां पर डिवाइडर बनने से प्रतिदिन यहां से सड़क पार करने वाले बड़ी संख्या में लोगों/छात्रो/व्यापारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। मैने डिवाइडर बनने के होने वाली समस्याओं से मौजूद अधिकारी व विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह पंवार को बताई जिसके बाद डिवाइडर का काम रूकवा दिया गया।
