देवास। शहर में चोरी की घटना आम बात हो गयी है। प्रत्येक दिन चोरी की वारदात होने की घटना सामने आ ही जाती है खासकर गाड़ी चोरी की घटनाएं शहर ही नही बल्कि जिलेभर में देखने को मिल रही है।
लेकिन शहर में एक ऐसी चोरी की घटना सामने आई जिससे हर कोई हैरान हो जाएगा। शहर के एबी रोड पर बन रहे निर्माणाधीन ओवरब्रिज के विकास नगर चौराहे से कैलादेवी चौराहे के बीच से एक आरोपी बीते 10 फरवरी से 3 मार्च के बीच लोहे व स्टील का लगभग साढ़े चार लाख रुपए का सामान चोरी करके ले गया।
घटना के बाद पुलिस ने कल रात को फरियादी संतोष सिंह तोमर की शिकायत पर सोनिया गांधी नगर निवासी साहिल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। मामले की विवेचना कर रहे पर्वत सिह परिहार द्वारा बताया गया कि आज दोपहर पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने एक और आरोपी का नाम भी कबूला है जिसकी पुलिस द्वारा तलाश जारी है।
आरोपी द्वारा निर्माणधिन ब्रिज के यहाँ से लगभग 4.50 लाख रुपए के लोहे व स्टील का सामान चोरी किया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है साथ पुलिस के कहे अनुसार जल्द पुलिस द्वारा इस मामले में खुलासा करेगी।














