देवास। मध्यप्रदेश नगर निगम नगर पालिका पेंशनर्स संघ की की बैठक विगत दिनों संरक्षक जीएल कुमावत एवं अध्यक्ष लीलाधर मनमारे की अध्यक्षता में भोपाल में सम्पन्न हुई। संघ द्वारा संभागीय उपाध्यक्ष पद के लिए विभिन्न निकायों से कर्मठ, योग्य तथा समर्पित कार्यकर्ताओं को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जिसमें देवास के गिरीश निगम को इंदौर संभाग का उपाध्यक्ष चुना गया। श्री निगम के मनोनयन पर संवरक्षक जीएल कुमातव, वीके कुमावत, ओपी पाराशर, आरएस केलकर, हाजी अब्दुल शकूर, दिलीप माण्डिलक, केपीएस बन्ना, शब्बीर भाई आदि ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।














