देवास : जिले के हाटपीपल्या में शनिवार शाम को बाइक से जा रहे युवक की एक निजी अस्पताल के सामने नायलोन के मांजे की चपेट में आने से गर्दन व गाल कट गया। इससे करीब युवक को 27 टांके आए, गनीमत रही युवक ने हाथ से मांजे को पकड़ा लिया वरना उसकी जान भी जा सकती थी।
जानकारी अनुसार नगर के धर्मेंद्र शंकरलाल बनेड़िया उम्र 35 वर्ष शाम करीब 5 बजे कहीं जा रहे थे। तभी नायलोन मांजे की चपेट में आ गए। युवक ने अपने एक हाथ से मांजे को रोका व गर्दन से हटाने का प्रयास किया, जिससे अंगुली भी कट गई। युवक को वहाँ मौजूद लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया।इलाज के दौरान गर्दन, गाल व अंगुली में कुल 27 टांके आए हैं। चूंकि नायलोन मांजे पर प्रतिबंध होने के बावजूद भी इसकी बिक्री हर साल जारी रहती है।














