देवास। मध्य प्रदेश सरकार व्यापम का नाम परिवर्तित कर प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड रखकर प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करवाई जा रही हैं। देवास जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में आज पीईबी द्वारा संचालित इन परीक्षाओं में पाई गई विसंगति के विरोध में नुक्कड़ सभा एवं नाटक कर प्रदर्शन किया गया।
शहर के चामुंडा कॉम्प्लेक्स से ए बी रोड होते हुए तहसील चौराहे तक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पहुंचे। तहसील चौराहे पर युवाओं को नुक्कड़ सभा के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि PEB द्वारा भारी भरकम परीक्षा फीस ली जाती है और परीक्षा का ठेका एडुक्यूटी कंपनी को दिया जाता है। यह कंपनी जयपुर की कंपनी साई एडुकेयर को कमीशन पर एग्जाम संचालित करने का ठेका देती है। युवाओं का भविष्य सरकार ठेके पर दे रही है। यह व्यापम घोटाला पार्ट है। युवा कांग्रेस की मांग है कि PEB परीक्षा संचालन शुल्क लेना बंद करे। व्यापम के पास 455 करोड़ की एफडी है। और पेपर लीक प्रकरण की CBI जांच की जाए।
• नुक्कड़ नाटक भी किया
आप 1 अप्रैल है जो की मूर्ख दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी को मुख्यमंत्री बनाकर युवाओं को नियुक्ति पत्र बटवाए जब युवाओं ने नौकरी कब ज्वाइन करें पूछा तो मुख्यमंत्री बने राजानी ने जुमले दिए।
इस अवसर पर जयप्रकाश शास्त्री, विक्रम मुकाती, रमेश व्यास, नजर मामू, एजाज शेख नीलम, जितेंद्र सिंह मोंटा,हर्षद गौड़, गौरव जोशी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, सिद्धार्थ महुरकर, तेज सिंह यादव, रईस कामदार, राजेश राठौड़, मनोज पवार, प्रदीप बनाफर, राजा पड़ियार, अमितेश पांडेय, साधना प्रजापति, रवि देवड़ा, नरेश बैरागी, विशाल दरबार, रघुवीर सिरोंज, नीरज नगर, चेतन गुर्जर, महेंद्र, हर्ष राठौड़, अनुराग ठाकुर, नितिन परमार, दिलराज गौड़, आनंद बना, आशीष धाकड़, गोलू हाजी, रुस्तम पठान, शाहिद अली, मनीष परमार, अशोक चौहान, पृथ्वीराज सिंह चौहान, कुलदीप राणा, जितेंद्र मालवीय, योगेश चौहान, विजय कटेसरिया, विशाल ठाकुर, नौशाद पटेल, अजीत तिवारी, शमशेर वायनाड, विजय शर्मा, प्रदीप सिंह गौड़ सहित सैंकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।














