देवास। जिले के कन्नौद के समीप गांव में एक व्यक्ति को हत्या करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने 72 घंटो के अंदर गिरफ्तार कर मृतक की चार पहिया वाहन को आरोपियों से जब्त किया है।
दरअसल दिनांक 24 जून 2022 को पुलिस को सुचना मिली की राजस्थानी ढाबा के आगे ग्राम किलोदी जंगल मे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी है। सुचना पर घटनास्थल पर जाकर अज्ञात मृतक की मृत्य के संबंध मे मर्ग कायम कर जाँच मे लिया गया।
जाँच में पाया की अज्ञात मृतक का नाम सुरेश पिता मुन्नीलाल लोधी उम्र 42 साल निवासी आमगाँव थाना गडरवाड़ा जिला नरसिहपुर है, जो दिनांक 23 जून को स्कार्पीयो कार क्रमांक एम.पी 38 सी.ए 0604 से नरसिहपुर से हरदा गाँव के लोगो के लेने के लिये आया था। जिसकी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला घोट कर हत्या कर दी है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध कायम कर मामले को विवेचना मे लिया।
आरोपी की धरपकड़ हेतु जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के मार्गदर्शन मे टीम गठित कि गई। टीम द्वारा साईबर सेल देवास की मदद से मृतक की हरदा मे पायी गयी मोबाईल की लास्ट लोकेशन वाले स्थान पर जाकर सी.सी.टी.वी कैमरा की फुटेज देखी व लोगो से पुछताछ की तब जानकारी मे आया की दिनांक 23 जून 2022 को मृतक सुरेश के साथ दो व्यक्ति उसकी स्कार्पीयो कार मे बैठकर सुरेश को शराब दिलाने के बहाने उसे लूटने के इरादे से सुनसान जगह ले गए जहां उन्होंने अपने अन्य साथियों को बुलाया और सुरेश को कार मे पिछे बाँध कर पटक दिया व कन्नौद से आगे ग्राम किलोदा बी रोड किनारे जंगल मे लाये व वहाँ पर सुरेश के गले को कपडे (गमछा) से कसकर गला घोट कर उसकी हत्या कर लाश वही रोड किनारे जंगल मे फेक कर स्कार्पीयो कार व मृतक सुरेश का मोबाईल फोन लेकर चले गये।
पुलिस थाना कन्नौद द्वारा 72 घण्टे के भीतर सुरेश लोधी की हत्या करने वाले आरोपी चन्दन, काली उर्फ अभिषेक, लड्डू उर्फ ओम तथा अन्य दो नाबालिक को गिरफ्तार कर उनसे मृतक की स्कार्पीयो कार क्रमाकं एम.पी 38 सी.ए 0604 व मोबाईल फोन बरामद किया।














