देवास। चीन से भगवान भोलेनाथ के पवित्र ‘कैलाश मानसरोवर’ की मुक्ति और तिब्बत की पूर्ण स्वतंत्रता के मुख्य संकल्प को लेकर कार्य कर रहे सामाजिक संगठन ‘भारत तिब्बत समन्वय संघ’ ने देवास जिले में अपने संगठन का विस्तार किया है। संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए जिला स्तर पर कई महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।
यह सामाजिक संगठन वर्तमान में पूरे देशभर में तेजी से अपने पैर जमा रहा है। देवास जिले में भी यह लंबे समय से सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दे रहा है। इसी कड़ी में संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है।
संघ के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर , महामंत्री जयदेव वर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, संगठन में नई नियुक्तियां की गई हैं। जिसमें
- संजय धारीवाल जिला गौरक्षा प्रभाग संयोजक,
- श्रीमती रत्ना मिश्रा जिला महामंत्री (महिला विभाग),
- विशाल गुजेवार जिला मानव अधिकार प्रभाग संयोजक,
- संजय पौराणिक जिला संयोजक (योग एवं शिक्षा प्रभाग)
इन नई नियुक्तियों के माध्यम से संगठन ने गौरक्षा, महिला सशक्तिकरण, मानवाधिकार संरक्षण और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास किया है। पदाधिकारियों को उनके नए दायित्वों के लिए संगठन के सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
















