देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मालीपुरा बस्ती इकाई द्वारा नगर में पथ संचलन निकाला गया। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक निर्धारित समय प्रात: 10 बजे माली समाज धर्मशाला में एकत्रित हुए।
देखें वीडियो : https://youtube.com/shorts/W-aXGRZd3fg?feature=share
कार्यक्रम के प्रारम्भ में ध्वजारोपण, ध्वजप्रणाम, गीत एवं अम्रत वचन प्रश्चात अतिथि माननीय नगर संघ चालक हरीश जुनेजा एवं जिला कार्यवाह सतीश शर्मा द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। प्रार्थना पश्चात मालीपुरा से संचलन प्रारम्भ हुआ जो तोड़ी, राजबाड़ा, अखाड़ा रोड़, एमजी रोड़ होते हुए पुन: मालीपुरा पहुंचकर समाप्त हुआ। नगर में सामाजिक संगठनों एवं परिवारों द्वारा संचलन का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संचलन में नन्हे मुन्हे स्वयंसेवक भी सम्मिलित हुए। संचलन में पहुँचे एक बाल स्वयंसेवक को देख सभी मोहित हुए। इस एक वर्ष के स्वयंसेवक ने प्रथम बार ध्वज प्रणाम किया।
नन्हें-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढक़र लिया हिस्सा















