देवास। शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र तोड़ी रोड के सामने बुधवार दिन में करीब 2 बजे कुछ युवकों ने एक युवक का रास्ता रोककर उसपर चाकू से हमला कर दिया जिससे युवक गंभीर घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उपचार के लिए ईलाज के लिए इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल ढोली मोहल्ले के कुछ युवकों का 19 वर्षीय पीड़ित युवराज सिंह जादौन निवासी मुक्ति मार्ग के साथ एक दिन पहले मंगलवार को विवाद हो गया था जो शांत भी हो गया था लेकिन अगले दिन ढोली मोहल्ले के कुछ युवकों ने युवराज का तोड़ी रोड के यहां रास्ता रोककर उसके साथ गाली गलौंच कर उसपर चाकू से हमला कर दिया उससे युवराज को पेट और कमर में चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गया। युवराज को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे इंदौर रैफर कर दिया गया। पीड़ित फरियादी युवराज ने कोतवाली थाने पर शिकायत की जिसकी शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने एक महिला सहित पांच आरोपियों सुनीता ढोली, सुनील, लखन ढोली, पवन उर्फ लप्पू ढोली और राम ढोली निवासी ढोली मोहल्ला पर धारा 341, 307 294, 34 की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर किया है। प्रकरण की विवेचना उप निरक्षक पवन यादव कर रहे है। मामले में पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।














