• Latest
  • Trending
  • All

Dewas सीएम हेल्‍पलाइन पर शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर सात अधिकारियों का एक-एक माह का वेतन कटेगा

20, March, 2023

देवास में मजदूर दिवस: इंटक ने किया श्रमिकों का सम्मान, केंद्र सरकार की नीतियों पर साधा निशाना

03, May, 2026
प्रेम बालोदिया बने पालनहारी वेलफेयर फाउंडेशन के मप्र अध्यक्ष

प्रेम बालोदिया बने पालनहारी वेलफेयर फाउंडेशन के मप्र अध्यक्ष

21, April, 2026
मयंक गुप्ता बने इंदौर स्नूकर चैंपियन

मयंक गुप्ता बने इंदौर स्नूकर चैंपियन

15, March, 2026
Dewas श्रमजीवी पत्रकार संघ का कार्ड वितरण एवं होली मिलन समारोह संपन्न

Dewas श्रमजीवी पत्रकार संघ का कार्ड वितरण एवं होली मिलन समारोह संपन्न

11, March, 2026
Dewas आयुक्त ने दिए निर्देश : एबी रोड पर नहीं लगेगे ठेले, अवैध कालोनियों पर होगी कार्यवाही, मुख्य मार्ग एवं एबी रोड़ पर मल्टी/ मॉल में पर्किंग के साथ संचालित दुकानें होगी सील

Dewas आयुक्त ने दिए निर्देश : एबी रोड पर नहीं लगेगे ठेले, अवैध कालोनियों पर होगी कार्यवाही, मुख्य मार्ग एवं एबी रोड़ पर मल्टी/ मॉल में पर्किंग के साथ संचालित दुकानें होगी सील

03, February, 2026
Dewas मातमौर जैन तीर्थ में बसाहट और मांस-मदिरा का विरोध, सकल जैन समाज ने दिया ज्ञापन

Dewas मातमौर जैन तीर्थ में बसाहट और मांस-मदिरा का विरोध, सकल जैन समाज ने दिया ज्ञापन

27, January, 2026
सिद्धाचल गिरिराज (पालीताणा) की पावन भूमि पर कठिन साधना कर 7 जात्रा पूर्ण कर देवास लौटे युवा तपस्वी, समाजजन ने किया भव्य स्वागत

सिद्धाचल गिरिराज (पालीताणा) की पावन भूमि पर कठिन साधना कर 7 जात्रा पूर्ण कर देवास लौटे युवा तपस्वी, समाजजन ने किया भव्य स्वागत

09, January, 2026
क्षत्रीय कलोता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम पटेल का अमलावती में भव्य व ऐतिहासिक स्वागत

क्षत्रीय कलोता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम पटेल का अमलावती में भव्य व ऐतिहासिक स्वागत

08, January, 2026
श्री हनुमान अष्टमी पर निकली प्रभात फेरी, 21 हज़ार लड्डूओं का लगा महाभोग

श्री हनुमान अष्टमी पर निकली प्रभात फेरी, 21 हज़ार लड्डूओं का लगा महाभोग

12, December, 2025
इंटक ने मनाया 84वां स्थापना दिवस, चार श्रम संहिताओं के विरोध में एकजुट हुए श्रमिक संगठन, देवास से भी शामिल हुए कार्यकर्ता

इंटक ने मनाया 84वां स्थापना दिवस, चार श्रम संहिताओं के विरोध में एकजुट हुए श्रमिक संगठन, देवास से भी शामिल हुए कार्यकर्ता

11, December, 2025
बीटीएसएस ने शौर्य दिवस पर आयोजित किया कारसेवकों व कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह

बीटीएसएस ने शौर्य दिवस पर आयोजित किया कारसेवकों व कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह

07, December, 2025
Dewas माँ शिव शक्ति सेवा मंडल ने संभाला वाटर वर्क्स गार्डन का जिम्मा

Dewas माँ शिव शक्ति सेवा मंडल ने संभाला वाटर वर्क्स गार्डन का जिम्मा

12, October, 2025
  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Sunday, May 3, 2026
  • Login
Dewas Express
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Dewas Express
No Result
View All Result

Dewas सीएम हेल्‍पलाइन पर शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर सात अधिकारियों का एक-एक माह का वेतन कटेगा

by DEWAS EXPRESS
20, March, 2023
in देवास

• जिले के सभी एसडीएम और सीएमएचओ का एक-एक माह का वेतन रोकने के दिये निर्देश

देवास। समयसीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री महेंद्र सिंह कवचे, सहायक कलेक्‍टर श्री टी प्रतीक राव सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर सीएम हेल्‍पलाइन पर शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर श्रम अधिकारी श्री शैलेन्‍द्र सिंह सोलंकी का एक माह का वेतन काटने और एक वेतन वृद्धि रोकने, ईई पीडब्‍ल्‍यूडी श्री मनीष मरकाम का एक माह का वेतन काटने, सिविल सर्जन एस के खरे का एक माह का वेतन काटने, सीएमओ काटांफोड़ श्री नंदलाल पाटीदार का एक माह का वेतन काटने, सतवास के सब इंजीनियर श्री महेश सोनी का एक माह का वेतन काटने, महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी (बागली घाट ऊपर) श्रीमती अनिता तिवारी का एक माह का वेतन काटने एवं परियोजना अधिकारी (बागली घाट नीचे) सुश्री अदिति सिंह का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सीएम हेल्‍पलाइन पर शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर जिला संयोजक श्री विवेक नागवंशी एवं उप संचालक उद्यानिकी पंकज शर्मा का तीन-तीन दिन का वेतन काटने, प्रभारी तहसीलदार देवास श्रीमती पूनम तोमर का चार दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सीएम हेल्‍पलाइन पर शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर एसडीएम देवास श्री प्रदीप सोनी, एसडीएम बागली श्री शोभाराम सोलंकी, एसडीएम कन्‍नौद श्री अभिषेक सिंह, एसडीएम खातेगांव श्री प्रवीण प्रजापति, एसडीएम सोनकच्‍छ श्री संदीप शिवा का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सीएम हेल्‍पलाइन पर शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर सीएमएचओ डॉ एमपी शर्मा का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिये।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने जिला अधिकारियों को सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण कर रैंक सुधारने के निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। 100 दिवस से अधिक लम्बित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से संतुष्टि पूर्वक करें। उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत करें।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों एवं समाधान ऑनलाइन शिकायतों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकण करें।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिये कि विभागों द्वारा संचालित छात्रावास एवं स्‍कूलों की खसरों में एन्‍ट्री करायें। सभी एसडीएम अपने क्षेत्र के छात्रावासों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें। जिले के सभी छात्रावासों में सामग्री स्‍व-सहायता समूह के माध्‍यम से ही खरीदें। जिन ग्रामों में नल-जल योजना से पानी मिल रहा है, वहां पर शतप्रतिशत वाटर टैक्‍स कलेक्‍शन का कार्य स्‍व-सहायता समूह की महिलाओं से करायें।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि मत्‍स्‍य पालन के लिए यूजर ग्रुप बनाये, मत्‍स्‍य पालन के लिए प्रशिक्षण दें। जिले में जिन तालाबों में दिसम्‍बर तक पानी रहता है, उनमें मत्‍स्‍य पालन कार्य किया जाना है। देवास जिले से बाहर रहने वाले नागरिक जिनकी भूमि देवास में है, उन्‍हें बांस की खेती के लिए प्रोत्‍साहित करें।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सांची पाईंट और आंगनवाडी केन्‍द्र के लिए आवांटित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करें। ‘’मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल’’ अभियान में प्राप्‍त किताबे और खिलौने सूची बनाकर स्‍कूलों में लाईब्रेरी के लिए वितरित करें।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि ‘’मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना’’ पात्र महिला हितग्राहियों के खाते खोलने एवं आधार से खातों को जोड़ने के लिए विकासखण्‍ड स्‍तर पर कैंप लगाये जो रहे है। कैंप में पात्र महिलाओं का शत प्रतिशत खाते खोलने एवं आधार से खातों को जोड़ने की कार्यवाही करें। योजना में मध्‍यप्रदेश की 23 से 60 वर्ष के मध्‍य की पूर्ण करने वाली विवाहित महिला को लाभ मिलेगा। प्रत्‍येक पात्र महिला को 01 हजार रूपये प्रतिमाह के मान से राशि सीधे उसके आधार लिंक्‍ड डीबीटी इनेबल्‍ड बैंक खाते में जमा की जायेगी।

बैठक के बाद जिला कोषालय अधिकारी सुश्री नेहा कलचुरी ने मध्‍य प्रदेश भण्‍डार क्रय नियम में हुए संशोधन के संबंध में प्रजेंटेशन के माध्‍यम से जानकारी दी।

RelatedPosts

देवास

देवास में मजदूर दिवस: इंटक ने किया श्रमिकों का सम्मान, केंद्र सरकार की नीतियों पर साधा निशाना

by DEWAS EXPRESS
03, May, 2026
प्रेम बालोदिया बने पालनहारी वेलफेयर फाउंडेशन के मप्र अध्यक्ष
देवास

प्रेम बालोदिया बने पालनहारी वेलफेयर फाउंडेशन के मप्र अध्यक्ष

by DEWAS EXPRESS
21, April, 2026
मयंक गुप्ता बने इंदौर स्नूकर चैंपियन
देवास

मयंक गुप्ता बने इंदौर स्नूकर चैंपियन

by DEWAS EXPRESS
15, March, 2026
Load More
Next Post

Dewas हिन्दू नववर्ष, गुड़ी पड़वा के उपलक्ष्य में निकलेगी भव्य भगवा यात्रा…

RSS MP JANSAMPARK

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती को दी जन्मदिन की बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय सूर्य दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी विश्व प्रेस स्तंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के ग्राम नैनोद में उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की परियोजना "इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर" का भूमि पूजन किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री महाजन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
ADVERTISEMENT
Dewas Express

Copyright © 2025 dewasexpress

Navigate Site

  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन

Copyright © 2025 dewasexpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In