जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने पेयजल योजनाओ का निरीक्षण
सतवास(बालकृष्ण शर्मा) – सतवास तहसील के विभिन्न ग्रामो की गांव-गलियों में घर घर तक पेयजल पहुंचाने के लिए नलजल योजना का कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने बुधवार को विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर कार्यों की हकीकत जानी। इस दौरान ग्रामीणों से चर्चा भी की। वहीं पीएचई विभाग के अधिकारियो ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए कहा। कलेक्टर गुप्ता ने बुधवार देर शाम तक गांवो मे पहुंचकर विभिन्न के घरों में जाकर लगे हुए नल कनेक्शन का निरीक्षण किया।
इस दौरान ऊंचे स्टैंड पर रखी प्लास्टिक की टंकियों का निरीक्षण के दौरान कई ग्रामों में योजना तो लागू हो गई पर पानी आज तक नही मिला। इसे गांव के लिए कलेक्टर गुप्ता ने मौके पर उपस्थित पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री वर्मा को निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों को घर के बाहर दिए कनेक्शन को स्थिर रखने के लिए कांक्रीट के बनाए पिलर को और मजबूत करने के निर्देश दिए। वहीं इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत ग्रामों में पहुंचे कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर मिल रहे पानी की मात्रा और क्वालिटी के बारे में पूछताछ की साथ ही बताया कि हर घर साफ पानी उपलब्ध कराना शासन की पहली प्राथमिकता है।पेयजल योजना लंबे समय तक चले इसके लिए आवश्यक है कि ग्रामवासी इसे मिलकर संचालित करें। कलेक्टर गुप्ता ने बड़ोदा पांगरी मे विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। कन्या हाई स्कूल सतवास मे बेहतर साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं के ठीक होने पर विद्यालय की सराहना भी की।














