FRAUD: एक फ़ोन कॉल और खाते से डेढ़ लाख गायब

देवास। आज के दौर में जैसे जैसे सबकुछ कार्य ऑनलाइन हो रहे है वैसे वैसे लोगो के साथ धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे है।
शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जो लोगो को ऑनलाइन पैसो के लेन-देन में धोखाधड़ी होने से सावधानी रखने के लिए आगाह कर रहा है।

फरियादी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि बीते 30 दिसम्बर को वह ऑनलाइन कुछ सामान बेच रहा था बेच उसी दौरान उस सामान के संदर्भ में उसे एक कॉल आया और उस कॉल के दौरान आरोपी ने उसे बातो में उलझाया और ऑनलाइन पेमेंट को लेकर उसे क्यू आर कोड भेजे जिसे स्कैन करने पर फरियादी के 2 अलग अलग बैंक खातों से 30 दिसम्बर 2021की रात्रि 8 बजे से 31 दिसम्बर 2021 के 12: 30 बीजे तक विभिन्न ट्रांजेक्शनो के जरिये से कुल 1 लाख 48 हज़ार रुपये कट गए। जिसके पश्चात फरियादी ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिस शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आज दिनांक 12 जनवरी 2022 को कायमी दर्ज कर अज्ञात आरोपी पर धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर कोतवाली थाने में पदस्थ उपनिरिक्षक राहुल पाटीदार द्वारा जाँच की जा रही है।
इसके पूर्व भी शहर में ऑनलाइन पैसो की धोखाधड़ी के अनेकों मामले घटित हो चुके है। कुछ दिन पूर्व भी मोती बंगला निवासी 20 वर्षीय युवा के साथ आरोपी द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी कर लगभग 38 हज़ार रुपये फ्रॉड किया था।