भौंरासा(अभय नागर) : नगर भोरासा में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, व विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव के नवीन प्रतिष्ठान JMD यादव बीज भंडार एवं कीटनाशक का शुभारंभ मां शक्ति के दर्शन कर पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सज्जनसिंह वर्मा ने किया! इस अवसर पर देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी वरिष्ठ एडवोकेट व मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे
पूर्व मंत्री वर्मा ने कहा कि 1 फरवरी को कमलनाथ देवास से घर-घर चलो अभियान की शुरुआत करेंगे भोरासा पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कमलनाथ जी के 1 फरवरी को देवास आने की बात मीडिया के सामने रखी उन्होंने कहा कि 1 फरवरी को मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ देवास पहुंचेंगे जहां पर टेकरी पर माता के दर्शन करने के पश्चात देवास से घर चलो घर-घर चलो अभियान की शुरुआत करेंगे जिसमें कांग्रेस प्रदेश के प्रत्येक घर पहुंचने का कार्य करेगी जिसमें इसकी शुरुआत कमलनाथ देवास से करने जा रहे हैं मीडिया से चर्चा में उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के रीति नीति व जिस तरीके से इन के शासन में जनता त्रस्त हो चुकी है व भाजपा सरकार की खामियों को गिनाने का कार्य कांग्रेस प्रत्येक घर तक पहुंचकर करेगी व अपनी बात लोगों तक रखेगी वही यहां पर उन्होंने कहा कि शराब नीति का जमकर विरोध करेगी जोकि मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा नई शराब नीति लागू की गई है जिस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश की जनता को शराब में डूबाना चाहते हैं जिसके लिए आए दिन ऐसी नीतियां बनाते रहते हैं कांग्रेस ऐसी नीति का पुरजोर तरीके से विरोध करने जा रही है जिससे कि प्रदेश का युवा शराब से गर्त में ना जाए वही भाजपा सरकार के इस फैसले से प्रदेश में जो नुकसान होगा उसके बारे में भी कहा गया सरकार अपने आर्थिक मसौदे को मजबूत करने के लिए शराब का सहारा क्यों ले रही है कई अन्य जगह से भी सरकार अपनी आय बढ़ा सकती है परंतु शिवराज सिंह चौहान सिर्फ शराब से ही पैसा कमा कर जनता को शराब के नशे में डूबाना चाहते हैं जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी वही इस अवसर पर आसपास क्षेत्र से व नगर के कई कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे कार्यक्रम के बाद आभार विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ने माना वह संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने किया
