Kalicharan Maharaj Arrested : कालीचरण महाराज मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार

धर्म संसद में महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले संत कालीचरण को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे पहले उसे फरार बताया जा रहा था. अब मिली जानकारी के मुताबिक, संत कालीचरण को रायपुर पुलिस ने खजुराहो से गिरफ्तार किया है. उन्हें रायपुर पुलिस ने खजुराहो से गिरफ्तार किया है. आरोपी कालीचरण को अब रायपुर लाने की कार्यवाही की जा रही है.

महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर समेत देश के कई हिस्सों में केस दर्ज किया गया था. कल शाम ही कालीचरण महाराज रायपुर से फरार हो गए हैं. जिसके बाद रायपुर पुलिस ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में उनकी तलाश शुरू कर दी थी.

कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर में धारा 505 (2) और धारा 294 के तहत केस दर्ज किया गया था. रायपुर के पूर्व महापौर और मौजूदा सभापति प्रमोद दुबे ने उनके ऊपर FIR दर्ज करवाई थी.

कालीचरण महाराज ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्मसंसद के दौरान कहा था- 1947 में हमने अपनी आंखों से देखा कि कैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश पर कब्जा किया गया। मोहनदास करमचंद गांधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया।