भगवान महाँकाल के दर्शन के साथ अभिषेक भी कर सकेंगे श्रद्धालु, मंदिर समिति ने लिया निर्णय
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की बैठक आज कलेक्टर एवं अध्यक्ष आशीष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। राज्य शासन द्वारा 17 नवम्बर से कोविड-19 महामारी के समय जारी समस्त प्रतिबंध हटा लिये गये हैं। इस तारतम्य में बैठक में आगामी 6 दिसम्बर से श्रद्धालुओं को गर्भगृह में कोविड महामारी में लगाये गये प्रतिबंधों के पूर्व जिस तरह की प्रवेश व्यवस्था थी, उसी के अनुरूप प्रवेश देने का निर्णय लिया गया है दर्शन व्यवस्था को कोरोना काल के बाद पूर्व अनुसार किया गया है,प्रकिया को निर्धारित करने के लिए प्रशाशक को अधिकृत किया गया है व आगामी एक दो दिन में दर्शन की सम्पूर्ण गाइडलाइन आ जाएगी और बड़े ही सुगम डंग से गृभगृह की व्यवस्था को प्रारंभ किया जावेगा
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, नगर निगम आयुक्त श्री अंशुल गुप्ता, एडीएम श्री संतोष टैगोर, समिति प्रशासक श्री गणेश कुमार धाकड़, समिति के सदस्य पं.आशीष पुजारी, श्री दीपक मित्तल, श्री विजयशंकर शर्मा एवं पं.प्रदीप पुजारी मौजूद थे।














