कोरोना ने नए वेरियंट ने कल भारत मे दस्तक दे दी है, कहा जा रहा है कि ये वैरियंट 5 गुना ज्यादा तेजी से फैल रहा है। कल शाम एक तरफ कर्नाटक के बेंगलुरु में रहने वाले 2 लोग इससे संक्रमित पाए गए थे तो वही आज इसने एक परिवार को चपेट में ले लिया है, 7 दिन पहले जयपुर आये परिवार के 9 लोगो मे से 4 लोग ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए है इसमें पति पत्नी सहित 8 व 15 साल की दो बेटियां शामिल है।
चिंता का विषय यह है कि यह परिवार बीते 7 दिनों में अपने 12 रिश्तेदारों से मिला था जिसमे 5 लोग पॉजिटिव पाए गए है जिनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए भेज दिए गए है इससे पहले गुरुवार को कर्नाटक में देश के पहले दो ओमिक्रॉन मरीजों की पुष्टि हुई थी। इनमें एक 66 साल का विदेशी नागरिक है, जो पिछले दिनों साउथ अफ्रीका गया था, जबकि दूसरा बेंगलुरु के बोमनहल्ली का 46 साल का हेल्थ वर्कर है। दोनों के सैंपल में ओमिक्रॉन मिला है। इनके संपर्क में आने वाले एक डॉक्टर समेत 6 अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, जिनके सैंपल भी जीनोम सीक्वेंसिंग को भेज दिए गए हैं।














