देवास। शहर में मंगलवार को शाम करीब सवा चार बजे के करीब करोली नगर में गोलीकांड हुआ। अज्ञात हमलावरों ने समीर रॉय पिता रंजन रॉय नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। जानकारी अनुसार हमलावर स्कूटी पर सवार होकर पहले समीर के घर गए जिसके बाद उन्होंने फ़ोन करके समीर को बाहर बुलाया और घर से कुछ दूरी पर ले जाकर छाती में दाहिने ओर गोली मारी दी। गोली लगने की आवाज़ सुनने के बाद ज्ब पड़ोसी व परिजन बाहर आये एवं समीर को देखा तो तुरंत जिला लेकर गए जहा डॉक्टर में समीर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। पुलिस द्वारा घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी खंगाल कर छानबीन की गयी तो उसमें स्कूटी पर सवार तीन बदमाश कैद हुए है।
समीर ने 31 मई – 1 जून 2013 की रात्रि को देवास बायपास स्थित ढाबे पर घूरकर देखने की बात को लेकर विवाद के चलते पीयूष उर्फ बिट्टू पिता अशोक रघुवंशी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। समीर के छोटे भाई छोटू राय की घूरकर देखने पर कहासुनी होने पर उसने बड़े भाई मृतक समीर को फोन लगाकर बुलाया था। बड़े भाई ने अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। बीएनपी थाना पुलिस ने उस समय 11 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कोर्ट में पेश किया जिसमें एक आरोपी अभिषेक राठौर की प्रकरण के विचरण के दौरान मौत ही गयी थी जिसके बाद न्यायधीश पीसी शर्मा ने 16 मई 2016 को शेष सभी दस आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हत्या के प्रकरण में समीर मुख्य आरोपण था और 12 दिन पहले ही जेल से 60 दिन के पैरोल पर आया था।














