Amarnath yatra 2021 , अमरनाथ यात्रा की तारीखों का हुआ ऐलान….

इस वर्ष 28 जून से 22 अगस्त तक चलेगी यात्रा

अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तारीख की घोषणा की। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 28 जून से 22 अगस्त तक चलेगी , इस बार अमरनाथ यात्रा 56 दिन तक चलेगी। श्रद्धालु 14 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। यह निर्णय बोर्ड द्वारा आयोजित एक बैठक में लिया गया है।
देश भर के कई राज्यों में मामलों में अचानक वृद्धि के बावजूद, बोर्ड ने COVID-19 महामारी संबंधी दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए, इस आयोजन को करने का निर्णय लिया है।

जय बाबा अमरनाथ बर्फानी,बाबा अमरनाथ की आरती का होगा सीधा प्रसारण

हर-हर महादेव के जयघोष, मंत्रोच्चारण व घंटियों की गूंज के बीच श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के पहले दर्शन करने के लिए तैयार हो जाएं। पांच जुलाई, रविवार से पवित्र गुफा में सुबह-शाम दिव्य आरती शुरू होने जा रही है, जिसका पहली बार दूरदर्शन पर प्रसारण होगा। श्रद्धालु घर बैठे पवित्र हिमलिंग के दर्शन कर पाएंगे। दिल्ली दूरदर्शन पर सुबह छह बजे व शाम सात बजे लाइव प्रसारण होगा। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने दूरदर्शन के साथ मिलकर प्रबंध कर लिए हैं। कोरोना की चुनौतियों के बीच श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने अभी यात्रा शुरू करने को लेकर तिथि की घोषणा तो नहीं की है, लेकिन प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

हर साल छड़ी मुबारक का नेतृत्व करने वाले श्रीनगर में दशनामी अखाड़े के महंत देंपेंद्र गिरि जी महाराज व्यास पूर्णिमा पर पांच जुलाई को लिद्दर नदी किनारे पूजा अर्चना करेंगे। लॉकडाउन के कारण श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड जम्मू कार्यालय में प्रथम पूजा कर चुका है। पहले यह पूजा चंदनवाड़ी में होती थी। जम्मू में बोर्ड कार्यालय में हुई पूजा में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिपुल पाठक, श्री अमरनाथ और बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्री न्यास के पदाधिकारियों ने भाग लिया था।