गौ-हत्या मामले में फ़रार आरोपी का मकान प्रशासन ने किया ध्वस्त, 3 आरोपियों का मकान किया सील

देवास : जिले के टोंकखुर्द तहसील के गौहत्या के मामले में तीन आरोपियों वसीम पिता अनवर मेवाती, जहीर पिता सहीद कुरैशी एवं जमील पिता रईस तीनों निवासी टोंकखुर्द के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया था। वही एक आरोपी अफसर पिता अली हुसैन जाति मुसलमान नायता पटेल उम्र 35 साल निवासी ग्राम नायता पोलाय फरार है।

पुलिस ने आज आज शनिवार को फरार आरोपी के मकान को ध्वस्त कर बाकी के तीन आरोपियों के मकान को सील कर दिया है।

आरोपी अफसर पिता अली हुसैन की सूचना देने को लेकर एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह 10 हजार रूपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा भी की है। बीते दिनों बजरंग दल जिला संयोजक जगदीश गुर्जर ने खून से गृहमंत्री मिश्रा को पत्र लिखा था और गौ-हत्या के आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की थी। तहसीलदार व TI को सौपा ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही नही होने पर को उग्र आंदोलन की दी चेतावनी दी थी।

वही आज शनिवार सुबह देवास पुलिस प्रशासन ने थाना टोंक के गोकशी के मामले में फरार इनामी आरोपी अफसर अली के पोलाय स्थित मकान को प्रशासन द्वारा ध्वस्त कियाटेरेस गया। वही 3 आरोपियों के मकान को अभी सील किया गया है पुलिस द्वारा बताया गया कि उनके मकान तक जाने का रास्ता सकड़ा होने की वजह से अभी मकान सील ही किये गए है ।

Dewas: माता टेकरी पर पाथ वे का होगा कायाकल्प, अन्य सौंदर्यीकरण कार्य भी होंगे…

कलेक्टर श्री शुक्ला के निर्देश पर देवास एसडीएम प्रदीप सोनी ने माता टेकरी पर निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम सोनी ने राजस्व, नगर निगम, होम गार्ड, फ़ॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर विकास कार्यों की रूप रेखा बनायी।

एसडीएम सोनी ने बताया कि टेकरी की बाउंड्री वॉल की मरम्मत, पेंटिंग की जाएगी। अवैधानिक रास्तों को बंद किया जायेगा। असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, कचरा फेंकने वालों पर चालान कार्यवाही की जाएगी। टेकरी बाउंड्री वॉल हाइट बढ़ाने का कार्य होगा, सीढ़ी मार्ग पर एंट्री गेट लगेंगे। शाम 06 बजे से सुबह 06 बजे तक सम्पूर्ण पाथ वे पर एंट्री प्रतिबंधित रहेगी, गेट्स पर ताले रहेंगे,
CCTV कैमरा, लाइट्स जल्दी ही लगाई जाएगी।
सम्पूर्ण पथ वे पर नवीन बेंचेज़ लगाएँगे।
धूनी मार्ग द्वार पर बगीचे का नवीन निर्माण किया जायेगा।

नेशनल लोक अदालत: कल शनिवार को निगम के साथ ही न्यायालय परिसर व झोन कार्यालयो मे भी होगी आयोजित…

• संपत्तिकर, जलकर व अन्य करो को जमा कर नियमानुसार सरचार्ज मे छूट का लाभ उठावें

देवास। निगम संबंधी करदाता अपने संपत्तिकर, जलकर की बकाया राशि का भुगतान आज शनिवार 14 मई को आयोजित नेशनल लोक अदालत मे करें व नियमानुसार सरचार्ज मे छूट का लाभ उठावें।

नगर निगम द्वारा बकाया करदाताओं को सूचना पत्र एवं दूरभाष के माध्यम से सूचित भी किया गया है। करदाताओ की सुविधाओ हेतु बकाया संपत्तिकर, जलकर की राशि जमा कराने हेतु माननीय न्यायालय परिसर व नगर निगम कार्यालय के साथ ही निगम के झोन क्रमांक 1 माताजी टेकरी के सामने भगवती द्वार सराय, झोन क्रमांक 2 ईटावा बस स्टेण्ड झोन कार्यालय पर भी संपत्तिकर व जलकर की राशि जमा कराने की सुविधा उपलब्ध है। आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे भीषण गर्मी को देखते हुए निगम द्वारा करदाताओ की सुविधा हेतु सभी निर्धारित स्थानो पर बैठक व शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था के साथ छांव हेतु टेन्ट व बैठने के लिए कुर्सियो की व्यवस्था की गई है। गई है। माननीय न्यायालय परिसर मे निगम संबंधी करो को जमा करने का समय प्रात: 10.30 से सांय 5.30 तक तथा निगम व झोन कार्यालयो मे कार्य सामप्ति तक किया जावेगा। आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि वे नेशनल लोक अदालत में अपने बकाया करों का भुगतान कर शहर विकास मे सहभागी बनें।

Dewas : खून से लिखा गृहमंत्री मिश्रा को पत्र, गौ-हत्या के आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की

तहसीलदार व TI को सौपा ज्ञापन, कार्यवाही नही होने पर 19 तारीख को उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

देवास(विकेश जैन) : ज़िले की टोंकखुर्द तहसील के ग्राम देवली में बीती 8 तारीख को तकरीबन 8 – 10 गायों की हत्या कर दी गयी। गायों की निर्गम हत्या से ग्रामवासि, हिन्दू संगठन, राजनेतिक दल में रोष है आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की जा रही है

फिलहाल पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को बजरंग दल जिला संयोजक जगदीश गुर्जर ने गौ हत्या के संबंध में गृहमंत्री को खून से लेटर लिख कर कार्यवाही की मांग की गई है एवं साथ ही इस संबंध में तहसीलदार राधा महंत व टीआई जय राम चौहान को ज्ञापन सौंपा गया है । ज्ञापन में बताया गया है कि रविवार को ग्राम देवली में हुई गौ हत्या में और जो भी आरोपी शामिल हो उसे भी पकड़ा जाए। आरोपियों की अचल संपत्ति जप्त की जावे एवं कड़ी कार्रवाई की जावे।

तथा जो वाहन गौ हत्या में इस्तेमाल किया गया हैं उसे जप्त तक किया जाए, शासन से की मांग की है। यदि समय पर कार्यवाही नहीं की गई तो 19 मई गुरुवार के दिन गौ भक्त चरण सिंह पंडा जी शाजापुर एवं राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौड़ देवास एवं कामधेनु सेना व सभी हिंदू संगठन द्वारा भारी मात्रा में नगर टोंक खुर्द में आक्रोश रैली निकाली जावेगी।

भाजयुमो यूथ कनेक्ट अभियान के जिला प्रभारी बने भानूप्रतापसिंह सेंधव

देवास। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार युवा मोर्चा जिला देवास द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के मार्गदर्शन एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सोनी के नेतृत्व में 15 मई से 15 जून तक युवा जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत यूथ कनेक्ट अभियान सहित कई आयोजन होंगे। इस अभियान को व्यापक रूप देने हेतु संगठन के प्रति समर्पित रहने वाले भानूप्रतापसिंह सेंधव को भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी ने भाजयुमो यूथ कनेक्ट अभियान का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। श्री सेंधव संगठन में सक्रिय रहकर अधिक से अधिक युवाओं को यूथ कनेक्ट अभियान के तहत जोड़ेंगे। श्री सेंधव को जिला प्रभारी बनाए जाने पर शुभचिंतक एवं इष्टमित्रों ने हर्ष जताते हुए संगठन के प्रति आभार माना है।

Dewas : कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने एक आरोपी को किया जिलाबदर

देवास : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आरोपी भोजराज उर्फ भोला पिता गुलाबसिंह ठाकुर उम्र 34 वर्ष निवासी खटाम्‍बा थाना बीएनपी देवास को तीन माह के लिए जिला बदर किया है।

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने आदेश दिया है कि आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्‍व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगा।

Dewas : गौ हत्या मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

2016 में भी आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ था गौ हत्या का प्रकरण

टोंकखुर्द(विकेश जैन)। देवली में हुई गोकशी के तीन आरोपी को टोंकखुर्द पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्रात की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवली गोकशी मामले में वसीम पिता अनवर उर्फ अन्ना, जहीर पिता शहीद,जमील पिता रहीश निवासी टोंकखुर्द को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध अपराध धारा 429,34 आई पी सी व धारा 4,5,9 गोवंश प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर इन्हे न्यायालय ने पेश किया गया।न्यायालय ने तीनो आरोपियों को जैल भेज दिया है।गौरतलब है कि इन तीन आरोपी के विरुद्ध 2016 में टोंकखुर्द में गोकशी का प्रकरण दर्ज किया था और वह मामला पूरे देश में सुर्खियों में रहा था

टोंकखुर्द के वकीलों ने गोकशी के आरोपियों की पैरवी से किया इंकार।
गोकशी कांड के आरोपियों की पैरवी करने से टोंकखुर्द बार के वकीलों ने इंकार कर दिया है। वर्ष 2016 में टोंकखुर्द में हुई गोकशी कांड में भी टोंकखुर्द के वकीलों ने गोकशी के आरोपियों की पैरवी करने से इंकार कर दिया था तब उन्होंने देवास से उनके मामले की पैरवी के लिए वकील नियुक्त किया था।अब इस मामले में भी आरोपियों को अपने मामले की पैरवी के लिए देवास या अन्य स्थानों से वकील बुलाने पड़ेंगे।

Dewas: बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु शहर के वार्डों में खोले जाएंगे नवीन संजीवनी क्लीनिक

देवास। अब नगर निगम के वार्डों में ही नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए चयनित स्थानों पर संजीवनी क्लीनिक खोले जाएंगे। नागरिकों को बेहतर इलाज सुविधाओं के लिए मप्र शासन ने शहरी क्षेत्रों में निगम के वार्डों में ही स्वास्थ्य लाभ मिले इस हेतु शासन योजना अनुसार संजीवनी क्लीनिक खोले जाने के लिए निर्देशित किया गया।

इस संबंध में नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश शासन द्वारा नागरिकों को बीमारी के बेहतर इलाज हेतु वार्डों में चयनित 10 स्थानों पर नवीन संजीवनी क्लिनिक खोले जाने हैं। इसमें वार्ड क्रमांक 1,2,3,4, के अंतर्गत संत रविदास नगर, आवास नगर, वार्ड 15,16,17 के अंतर्गत संजय नगर, वार्ड 22,23,24,25 के अंतर्गत जवाहर नगर, वार्ड 38,39,40 के अंतर्गत शांतिपुरा, वार्ड 26,27,28,29 के अंतर्गत सिविल लाइन रेलवे क्रासिंग के पास (शासकीय दीपक जोशी के निवास के पास), वार्ड 6,7,8,9, त्रिलोक नगर इटावा, वार्ड 34,35,36 के अंतर्गत नाहर दरवाजा, रेवाबाग, वार्ड 44,45 के अंतर्गत नौसराबाद (नवीन पोली क्लीनिक) में नवीन संजीवनी क्लीनिक खोले जाएंगे।

Dewas : मासूम बालिका की ईलाज के दौरान अमन हॉस्पिटल में हुईं मौत

परिजनो ने ईलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

देवास। शहर के मेंढकी रोड़ भारत माता चौराहा स्थित अमन अस्पताल में डेढ़ वर्षीय बालिका महक चटर्जी की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई।जिसमे परिजनों द्वारा डॉक्टरों पर लारपवाही का आरोप लगाया गया है। उपाध्याय नगर निवासी बालिका के पिता अजय चटर्जी ने बताया कि उल्टी होने पर बालिका को हम अमन अस्पताल लेकर आए थे। जहां डॉक्टरो ने हमें कुछ देर बैठाकर रखा। उसके बाद किसी डॉक्टर को विडियो भेजकर इलाज शुरू किया। बालिका को आईसीयू में ले गए और तीन से चार इंजेक्शन लगाए और उसकी मौत हो गई।

वहीं पूरे मामले में अस्पताल के डॉक्टर अनुपम जैन ने बताया कि गंभीर हालत में बच्ची को लाया गया था। जिसका हमने प्राथमिक उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान उसे झटके आने लगे तो हमने झटके का भी ईलाज किया। कुछ देर बाद ईलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। वहीं डॉक्टर के अनुसार संभवत: आहार नली में कुछ फसने से भी मृत्यु हो सकती है। बालिका के पिता ने बताया कि सोमवार को हम अस्पताल में इलाज के कागज लेने गए थे। लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने बकाया पैसों की मांग कर दी। फिर हम सिविल लाईन थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने हमें हमारे कागजों की दिलवाई।

गौ हत्या करने वाले को फांसी की सजा हो और गौ माता को राष्ट्रीय पशुधन घोषित किया जाए- विधायक वर्मा

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। सोमवार को देवली गौ हत्या मामले को लेकर विधायक सज्जन सिंह वर्मा टोंक खुर्द थाने पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर एसडीओपी पी एन गोयल टी आई जय राम चौहान से घटना की चर्चा की।

पुलिस का कहना है कि दो एक लोगों की तरफ हमारा इशारा मिला है। विधायक वर्मा ने कहा कि दो बातों का ध्यान रखना बेगुनाह ना फंसे और गुनाहगार ना छूटे। दोषी कोई भी किसी भी वर्ग का हो छोड़ा ना जाए। ऐसे जघन्य अपराध में दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। अपराध यदि गौ माता के प्रति रोकना है तो गौ माता को राष्ट्रीय पशुधन घोषित किया जाना चाहिए। इस संबंध में मैंने तीन लाख हस्ताक्षर करवाए थे मैंने मोदी जी की सरकार में लेकिन हो सकता है अब चेतन यता आए क्योंकि तमाम हमारे प्रदेश में कई गौशालाओ में गौमाता मर रही है। गौशालाओं के पालक ध्यान नहीं दे रहे हैं। लेकिन इस तरह की जघन्य हत्या के आरोपीयों को फांसी की सजा देना चाहिए। शहर काजी इरफान पटेल ने बताया कि पुलिस प्रशासन पारदर्शिता से निष्पक्ष जांच करें। एवं दोषीयो को कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान करें। इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं सभी समुदाय के लोग उपस्थित थे।