कराडा ने किया कविता के माध्यम से किसान के दर्द का बखान

देर रात तक चलता रहा कवि सम्मेलन

भोरासा निप्र(अभय नागर) : नगर में चल रहे दस दिवसीय बाबा भवर नाथ जी महाराज के मेले में रोज प्रतिदिन रात्रि में रंगारंग कार्यक्रम नगर परिषद द्वारा आयोजित किए जाते हैं इसी कड़ी में आज रात्रि में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जो रात्रि में 9:00 बजे से शुरू हुआ जो देर रात्रि तक चलता रहा जिसका संचालन डॉक्टर ऋतुराज लाडसिंह गुर्जर ,शाजापुर के द्वारा किया गया इस कवि सम्मेलन में राजेश जी जैन ( मंदसौर) हजारीलाल जी हवलदार ,शुजालपुर ( मालवी हास्य) डालचंद मनमौजी, ब्यावरा (हास्य रस) राज भंवर सिंह सेंधव जमोड़ी (वीर रस) मनोहर सिंह कराड़ा सिकखेड़ी (वीर रस) भरत पंड्या, तराना (हास्य पैरोडी) श्रीमती आरती अक्षय गोस्वामी, देवास (वीर रस ) सुश्री निशा उज्जैनी ( शृंगार रस) श्री महेंद्र राठौर ,पीपलरावां (वीर रस) के द्वारा मंच से लोगों को खूब ठहाके लगवाए

इस अवसर पर सर्वप्रथम कवियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया इसके पश्चात नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वार बाहर से पधारे कवियों का नगर के गणमान्य लोगों के हाथों से पुष्प माला पहनाकर स्वागत करवाया गया इस अवसर पर कवि सम्मेलन में कवि कराडा द्वारा किसानों पर कविता पढ़ी जिस पर यहां मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाई व कविता की प्रशंसा की इसके साथ ही अन्य कवियों के द्वारा भी पुलिस, नेता, यूक्रेन युद्ध के साथ-साथ यूपी पंजाब व अन्य राज्यों के आए चुनाव परिणाम के साथ-साथ भारत माता की जयकारे लगवाए कवि सम्मेलन एक वक्त पर मानो देश भक्ति के रंग में रंग गया हो व पूरा पांडाल भारत माता की जय कारों के साथ तालियों की गूंज से गूंज उठा कार्यक्रम में बाहर से पधारे अतिथियों का आभार तहसीलदार सुभाष सुनेरे, प्रशासक अभिषेक चौरसिया व नगर परिषद सीएमओ श्रीमती सविता सोनी एवं नगर परिषद के समस्त कर्मचारियों के द्वारा माना गया।

नेमावर मे इलाज के बहाने तांत्रिक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवास (अनिल जैन)। जिले के नेमावर में इलाज करने के नाम पर तांत्रिक ने मंडीदीप जिला रायसेन की एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीडिता की शिकायत के बाद आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल रायसेन जिले के मंडीदीप की एक महिला जिसका मायका भोपाल में है महिला को पिछले 7 वर्षों से सिर दर्द की शिकायत है। जिसका इलाज महिला ने अनेक जगह कराया लेकिन सिर दर्द ठीक नहीं हुआ इसी बीच महिला की एक बहन जो कि भोपाल में रहती है उसके पति ने बताया की पाडाहदेह में रहने वाले भगवानदास सिर ठीक कर देगा।

पीड़ित महिला ने तांत्रिक भगवानदास से फोन पर चर्चा कर अपनी परेशानी बताई 3 जनवरी 2021 को तांत्रिक भगवान दास मंडीदीप पहुंचा और उसने महिला को फोन लगाकर बताया कि मैं बस स्टैंड पर हूं मुझे लेने आ जाओ महिला ने उसके पति को तांत्रिक को लेने भेजा तांत्रिक उसके एक अन्य दोस्त के साथ उसके घर आया जहां पूजा-पाठ की सामग्री बुलाई गई और कहा कि तुम्हारे ऊपर भूत प्रेत का साया है उसकी नर्मदा किनारे पूजा करना होगी साथ ही 2100 रुपए भी तांत्रिक ने हमसे लिए सुबह तांत्रिक और उसका दोस्त वापस उसके गांव चले गए और कहा कि तुम पाडादेह आ जाओ मैं और मेरा पति 4 जनवरी 2022 को को बाइक से पाडादेह भगवान दास के घर पहुंचे तो हमें तांत्रिक भगवान दास ने कहा कि भूत प्रेत के साहे को आप के ऊपर से हटाने के लिए हमें नर्मदा किनारे चलना पड़ेगा जहां श्मशान में पूजा करनी पड़ेगी और मेरा पति तांत्रिक के साथ नेमावर पहुंचे 4 जनवरी को रात्रि 8:00 बजे मेरे पति से बोला की पूजा कमरे में करनी पड़ेगी एक कमरे में तांत्रिक ने मुझे ले गया और कंडे पर धुनी दी उसके बाद उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया बाद में वह ओर उसका दोस्त वहा से चला गया हम भी मंडीदीप चले गए।

बाद में तांत्रिक महिला को बार-बार जिंद को रोक लगाने की बात को लेकर परेशान करने लगा जिसके बाद महिला ने मजबूर होकर अपने पति के साथ पुलिस थाने पहुंचकर तांत्रिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पिडित महिला की रिपोर्ट पर तांत्रिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है।

भाजपा की जीत पर मनाया जश्न

बरोठा(नितेश नागर) : देश के 4 राज्यो में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर सोनकच्छ में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जैन मंदिर के पास एकत्रित होकर भव्य आतिशबाजी कर, एक दूसरे को ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए मिठाई वितरण की

इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, भाजपा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री J.P.नड्डा जी व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी पर विश्वास व जनता के लिए समर्पण की महाविजय में,

“सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास” के महामंत्र पर मुहर लगाने के लिए सभी प्रदेशो के मतदाताओं का आभार व देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उक्त कार्यक्रम में जन सेवा समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, ऐड.रविंद्र कुमार व्यास, भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष कमल नागर, भाजपा के पूर्व महामंत्री राजेश बारोड, रोहित जैन,कुणाल सिंह सेंगर,अजयसिंह राजपूत, अभिषेक बाकलीवाल, सरपंच पप्पी यादव, सचिंद्रसिंह बघेल, कैलाश वर्मा, आशीष पांचाल, संतोष भारसीया, संदीप बुनकर, रोशनलाल दुकारिया आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Shankargarh Hill Adventure Fest 2022 : 12 से 16 मार्च तक होगा एडवेंचर फेस्ट आयोजित

13 मार्च को सांय 07 बजे कल्‍चरल नाईट एवं 16 मार्च को समापन के अवसर पर होगा गायिका आंकाक्षा शर्मा का लाईव कन्‍सर्ट

देवास : कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने पत्रकारों के साथ बैठक कर ‘’एडवेंचर फेस्ट’’ आयोजन की जानकारी दी। बैठक में नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि इन्दौर-भोपाल बायापास स्थित शंकरगढ पहाडी देवास में 12 से 16 मार्च तक पर एडवेंचर फेस्ट आयोजित किया जायेगा, जिसमें विभिन गतिविधियां आयोजित होगी। एडवेंचर फेस्ट का शुभारम्‍भ 12 मार्च (शनिवार) को प्रात: 9 बजे होगा। शुभारम्‍भ अवसर पर सांस्‍कृतिक गतिविधियां जिसमें नृत्‍य, कथक, मलखम्‍ब एवं कराटे का आयोजन होगा। मीठा तालाब पर बनाना राईड, रोलर बोट, स्‍पीड बोट, पेडल बोट एवं नाईट केम्पिंग का आयोजन होगा।

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि एडवेंचर फेस्ट में आयोजित होने वाली ग‍तिविधियों में शंकरगढ पहाडी पर पैरासेलिंग, जीप सफारी, जिपलाइन, रॉक क्लाइंबिंग, आर्चरी, टारगेट शूटिंग, पेडल बोट, स्पीड बोट, रोलर बोट, बनाना राइड, नाइट कैंपिंग के आयोजन के साथ पहाडी पर आने वाले नागरिकों और बच्चों के लिए फूड झोन, किड्स झोन एवं छोटा मेला बाजार भी लगेगा, बच्चों के पसंद के खिलौने, खेल सामग्री, शॉपिंग, झूले तथा स्वादिष्ट व्यंजन के साथ चाट चौपाटी की व्यवस्था रहेगी। निगम द्वारा निर्धारित स्थानो पर फूड जोन, मनोरंजन के लिए गीत संगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम, म्यूजिकल नाइट एवं डांस का आयोजन किया जायेगा। एडवेंचर फेस्‍ट में बच्चों के मनोरंजन के लिए ऊंट एवं घोड़े की सवारी भी करने का अवसर मिलेगा।

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि 13 मार्च को सांय 07 बजे कल्‍चरल नाईट का आयोजन किया जायेगा। 16 मार्च को समापन के अवसर पर सांय 07 बजे से गायिका आंकाक्षा शर्मा का लाईव कन्‍सर्ट होगा।

कलेक्टर शुक्‍ला ने बताया कि एडवेंचर फेस्‍ट के दौरान शंकरगढ पहाडी पर आने वाले पर्यटको की सुविधा के लिए बिजली, पानी एवं यातायात व्यवस्था की लिए विभाग प्रमुख को निर्देश दिये गये है।

पुलिस मुख्यालय के आदेश को तवज्जो नहीं देता एक प्रभारी टीआई..!

• ट्रांसफर आदेश के एक वर्ष बाद भी नही छोड़ा पद प्रभार

देवास। बात की जा रही है देवास जिले के कन्नौद थाना प्रभारी शिवमूरत यादव की जो भोपाल मुख्यालय से जारी हुए आदेश को तवज्जो नहीं देते मुख्यालय के आदेशानुसार देवास एसपी शिवदयाल सिंह भी आदेश निकालकर कन्नौद थाने के प्रभारी टीआई शिवमूरत यादव का स्थानांतर सीआईडी शाखा में कर देते है। लेकिन कन्नौद थाने के प्रभारी टीआई शिवमूरत यादव की सेहत पर कोई अंतर नहीं पड़ता।

पुलिस मुख्यालय से 24/3/2021 को निकलने वाले आदेश ( आदेश क्रमांक पुमु /3/कार्मिक/स-12/1334/21) पर देवास एसपी शिवदयाल सिंह ने पांच महीने बाद 23/8/2021 (आदेश क्रमांक 875 /A/20) को अमल किया। देवास एसपी शिवदयाल सिंह ने कन्नौद थाने के प्रभारी टीआई का ट्रांसफर आर्डर 23/8/2021 को निकाला और आज दिनांक तक कन्नौद थाने पर प्रभारी टीआई शिवमूरत यादव जमे हुए हैं..?

पुलिस मुख्यालय से 24/03/2021 को निकला था जिसके बाद पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह गुर्जर ने 23/07/2021 को थाना प्रभारी के स्थानांतरण का आदेश जारी किया।

पुलिस मुख्यालय से निकले आदेश पर अमल में देरी को माना जा सकता है, एसपी को सारा जिला संभालना पड़ता है, कभी-कभी लालची अधिनस्थ भी एसपी की टेबल तक फाइल पहुंचाने में देरी कर दिया करते हैं, लेकिन इसका क्या किया जाए कि देवास एसपी शिवदयाल सिंह ने कन्नौद थाने के प्रभारी टीआई का ट्रांसफर आर्डर 23/8/2021 को निकाला और आज दिनांक 10/3/2022 तक कन्नौद थाने पर प्रभारी टीआई शिवमूरत यादव जमे हुए हैं..?

मध्यप्रदेश पेंशन योजना को पुनः शुरू करने के कर्मचारी 13 मार्च को भोपाल में करेंगे प्रदर्शन

देवास। मध्यप्रदेश के बजट में कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा नहीं होने से प्रदेश के कर्मचारियों में निराशा है। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि राजस्थान सरकार एवं अन्य सरकारों द्वारा पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा कर देना के बाद मध्यप्रदेश में भी पुरानी पेंशन लागू कर दी जाएगी, किंतु मध्यप्रदेश के बजट में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने पुरानी पेंशन पर कोई विचार नहीं किया। जबकि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के लिए जारी बजट में पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा कर दी गई।

उक्त जानकारी देते हुए पुरानी पेंशन बहाली संघ मध्यप्रदेश के जिलाध्यक्ष सहज सरकार ने बताया कि वर्ष 22 के बजट से मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को काफी उम्मीद थी, किंतु बजट सत्र में पुरानी पेंशन बहाली संबंधी में कोई घोषणा नहीं की गई, जिससे प्रदेश के कर्मचारी अधिकारियों में रोष व्याप्त है और यह आक्रोश आने वाली 13 मार्च को भोपाल में दिखेगा।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 1 जनवरी 2005 से मध्यप्रदेश के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बंद करके नई पेंशन योजना लागू कर दी गई, जिसके तहत कर्मचारियों के कुल वेतन का 10 प्रतिशत अंशदान कर्मचारी का तथा 12 प्रतिशत अंशदान शासन की ओर से मिलाकर शेयर मार्केट में लगा दिया जाता है, जिससे कर्मचारियों का भविष्य शेयर मार्केट पर निर्भर हो गया है।

रिटायरमेंट के समय कुल जमा राशि का 60 प्रतिशत कर्मचारी को नगद दिया जाता है, जिस पर आयकर भी लगता है तथा शेष 40 प्रतिशत राशि के ब्याज से कर्मचारियों को पेंशन दी जाती है। इस नई पेंशन योजना के तहत रिटायर होने पर कर्मचारी को 600 से लेकधयर 1200 रुपए प्रतिमाह तक पेंशन मिलती है जो उनके जीवन यापन के लिए बहुत ही कम है। जिससे वृद्धावस्था में सेवानिवृत्ति के पश्चात कर्मचारी को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती है। वही पुरानी पेंशन योजना यदि लागू कर दी जाती है तो कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के समय मिल रहे अंतिम वेतन का आधा पेंशन के रूप में मिलता है तथा समय-समय पर महंगाई भत्ता भी बढ़ता है जिससे रिटायरमेंट के पश्चात कर्मचारी आसानी से अपना जीवन यापन कर सकते हैं।

पुरानी पेंशन योजना सरकारी कर्मचारियों के लिए बंद कर दी गई, किंतु माननीय सांसदों और विधायकों के लिए अभी भी पुरानी पेंशन योजना ही लागू है यदि कोई जनप्रतिनिधि 1 दिन के लिए भी विधायक अथवा सांसद बनता है तो उसे पुरानी परिवार पेंशन दी जाती है, जबकि आजीवन सरकार की सेवा करने वाले कर्मचारी से यह हक छीन लिया गया है। इतना ही नहीं रक्षा सेवा में लगे बीएसएफ और सीआरपीएफ के जवानों को भी पुरानी पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा जो कतई न्यायोचित नहीं है।

जिला संघ के पदाधिकारी वर्षा सिंह, जितेंद्र सिंह ठाकुर, नीला रायकवार, हंसा चौधरी, मनोज चौधरी, कमल सोलंकी, दुर्गेश जाजू, साबिर शेख, जितेंद्र मालवीय, अर्जुन सिंह चावड़ा, हिमरत सिंह तोमर, नफीस खान, केदार सांवले, नंदकिशोर दय्या, सुरेश रानिया, ओमप्रकाश जाट, योगेश जाट, मनोज उपाध्याय, साजिदा परवीन, परवीन शेख, दुर्गा जोशी, रीना विजयवर्गीय, अनिता सोलंकी, मोहम्मद हुसैन, अंजली खरडीकर, नेहा देशपांडे, सुनीता खत्री, सीमा चौधरी, चंद्रभान सिंह चौहान, महेश राठौर, राजेंद्र चौहान, गजेंद्र परमार, निजाम कुरैशी, राधेश्याम गहलोत, विक्रम मालवीय, रिजवाना खान, संतोष बारोलिया, विशाल गुप्ता, प्रकाश वर्मा, वीना गोलेच्छा, राधेश्याम सोलंकी, सुमित्रा परमार, इंदराज मोहन, लाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह सेंधव, अजय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह सेंगर, जितेंद्र देथलिया, माखनलाल कुंभकारा, गिरधारी लाल चौहान, अजय वर्मा, हजारीलाल चौहान, शेखर देथलिय सहित देवास जिले के समस्त पेंशन विहीन अधिकारी कर्मचारियों ने प्रदेश के पेंशन विहीन अधिकारियों कर्मचारियों से अपील की है कि 13 मार्च को भोपाल के नेहरू नगर स्थित कलियासोत ग्राउंड में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को मजबूती प्रदान कर मध्यप्रदेश सरकार को कर्मचारी हितों के रक्षण हेतु तत्काल योग्य निर्णय हेतु शांतिपूर्ण आंदोलन को सफल बनाएं।

Dewas :500 किलो लड्डुओं का वितरण कर यूपी में भाजपा की जीत का मनाया जश्न

देवास। उत्तर प्रदेश चुनाव के नतीजों पर सुबह से ही प्रदेशवासियों की नजरें टिकी थी। जैसे-जैसे परिणाम सामने आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे भाजपा द्वारा जश्न मनाया जा रहा है। कहीं आतिशबाजी, तो कहीं ढोल ढमाकों के साथ यूपी चुनाव के परिणामों पर खुशियां मनाई जा रही है। देवास के सयाजीद्वार पर भव्य मंच बनाकर उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया।

भाजपा नगर महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह बैस एवं गणेश पटेल बताया कि समाजसेवी दिलीप अग्रवाल क्षिप्रा द्वारा विधायक गायत्रीराजे पवार के नेतृत्व में सयाजी द्वार पर देशवासियों को 5 क्विंटल देशी घी मोतीचुर के लड्डूओ का वितरण कर आतिशबाजी करते हुए जोर शोर से जश्न मनाया गया। वहीं भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुह मीठा कर खुशियां मनाई।

वहीं जेसीबी को भाजपा के झंडों से सजाया गया जो आकर्षण का केन्द्र रहा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, रायसिंह सेंधव, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, ओम जोशी, रेवतं राजोले, मण्डल अध्यक्ष सचिन जोशी, संतोष पंचोली, गुरूदत्त शर्मा, नयन कानूनगो, राहुल दायमा, प्रेम बालोदिया, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नीतू जाधव, ममता मोदी, मधु शर्मा, ममता शर्मा, राजकुंवर बाई चौधरी, पुष्पलता सोनगरा, हेमंत बिसौरे, गुरप्रीत सिंह, नीरज सिंह चौहान, विमल शर्मा, अशोक पोरवाल, संजय नंदी, संजय राखे, कालूराम मेवाड़ा, सोहन ठाकुर, घनश्याम मोदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

निर्माण कार्य के लिए खुदाई के दौरान मिली अष्टधातु की 7 प्रतिमाएँ

देवास। शहर के बड़ा बाजार स्थित अति प्राचीन व जैन समाज का सबसे पुराना आदेश्वर जैन मंदिर मे बुधवार शाम को मंदिर के पास आराधना भवन, धर्मशाला, भोजनशाला आदि के निर्माण के लिए खुदाई का कार्यकाल दौरान वर्षो पुरानी अष्ठधातु की 7 जैन भगवान की प्रतिमाएं मिली है।

• देखे वीडियो👇👇

आदेश्वर जैन मंदिर के अध्यक्ष राजेशजी जैन द्वारा बताएं गए अनुसार यहाँ करीब 800 से 1000 वर्ष पुराना मंदिर था जहाँ अब आराधना भवन का निर्माण किया जा रहा है जिस हेतु खुदाई का कार्य किया जा रहा था इसी दौरान भगवान की अष्टधातु की प्रतिमाएं मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मूर्ति भी करीब 800 बर्ष पुरानी है। इन सभी प्रतिमाओं को विधि विधान से मंदिर में स्थापित करके उनकी पूजा अर्चना की जावेगी।तथा करीब 35 वर्षो पूर्व भी जब आदेश्वर जैन मंदिर का निर्माण कार्य हुआ था तब कुल 16 प्रतिमाएं मिली थी जिन्हें मंदिरजी में स्थापित गयीं थी।

मारवाड़ी महिला संगठन शाखा भौरासा द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर पर मनाया गया फागोत्सव

भोरासा (अभय नागर)। फागुन का महा लगते हैं हर जगह फाग उत्सव को लेकर लोगों में काफी उमंगे होती हैं ऐसी ही उमंग लेकर भोरासा नगर में भजन के मधुर संगीत पर बहनो ने भावविभोर होकर नृत्य किया, राधाकृष्ण कि वेशभूषा मे नन्ही बालिकाओं ने मन मोह लिया राधाकृष्ण कि मनमोहक वैशभुषा में खुशी यादव और अनिका लाहोटी थी फूलवर्षा और गुलाल से सबको स्नेह के रंगो मे सरोबार किया वही मंदिर में गोपाल कृष्ण भगवान की आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर मारवाड़ी महिला संगठन शाखा भोरासा की अध्यक्ष लाड़कुवँर राजपूत, सचिव रश्मि यादव, कोषाध्यक्ष तृप्ति लाहोटी सहित सारिका लाहोटी ज्योति इनानी,संध्या जाजू,उषा दूबे,ज्योति वर्मा रेखा यादव ,अरूणा राठोर,रत्ना चौधरी आदि बहने व अन्य मंडल कि बहने उपस्थित थी।

विधायक कप 2022 पर एमबीएम क्लब उपविजेता रहा

खातेगांव:क्षेत्र के विधायक पं. आशीष शर्मा के सहयोग से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विधायक कप मैं श्री बेड़ा बाबा एमबीएम क्लब कन्नौद की बालिका टीम ने खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विधायक कप श्री संत सिंगाजी महाराज संदलपुर में 8 मार्च को आयोजित किया गया था। जिसमें बालिका वर्ग के टीम में एमबीएम क्लब उपविजेता रही। जिसमें बालिकाओ को विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर प्रमाण पत्र दिए गए। टीम के कोच कमल सोलंकी ब्लॉक समन्वयक कन्नौद खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जानकारी दीl