अंध गति से मौत बनकर दौड़ रहे खाली डंपर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े

कन्नौद (चंचल भारतीय) । ग्राम बहिरावद से किसान गेहूं भरकर कृषि उपज मंडी जा रहे ट्रैक्टर को गुरुवार को शाम करीब 4 इंदौर की ओर से आ रहे डंपर ने बाय पास पर जोरदार टक्कर मारी जैसे ही ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए तथा ट्राली में भरा हुआ गेहूं सड़क पर बिखर गया, ट्रैक्टर को टक्कर मारने के बाद डपर अनियंत्रित होकर पुरानी शराब दुकान के टीन शेड एवं गुमटी जा घुसा । देखें वीडियो

बताया जा रहा है कि डंपर का ड्राइवर शराब के नशे में धूत था, जो मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई बाईपास रोड पर आए दिन घटनाएं होती रहती है रोड के दोनों साइड अतिक्रमण होने से वाहन चालकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्या प्रशासन कुंभकरण की नींद से जाग कर अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करेगा।

शहीद जागेश्वर नागर शा. पालिटेक्निक महाविद्यालय में मार्ग निर्माण हेतु अभाविप ने दिया ज्ञापन

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शा. पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्राचार्य को जिलाधीश के नाम का ज्ञापन दिया। नगर मंत्री राजेश्वर यादव ने बताया कि शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवास जिले का एक मात्र शासकीय पालिटिकल महाविद्यालय हैं। शासकीय महाविद्यालय होने के कारण जिले के छात्र महाविद्यालय में नियमित आते हैं, लेकिन महाविद्यालय तक पहुँचने में छात्रों को कड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं। देवास बायपास राष्ट्रीय राजमार्ग से महाविद्यालय तक कि दूरी 1.1 किलोमीटर है। महाविद्यालय तक पहुचने में छात्रों समस्या का सामना न करना पड़े।

अभाविप ने मांग की है कि शीघ्र मार्ग का निर्माण किया जाए। ऐसा नही होने की दशा में अभाविप द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की रहेगी।

चिट फंड कंपनी में पैसा लगाने वाले निवेशक वर्षो से परेशान, कलेक्टर से की भेंट

• चिटफंड कंपनी की कुर्क संपत्ति शीघ्र निलाम कि जाने की कि मांग

• देवास जिले के 25 हजार निवेशक है एवं लगभग 65 करोड़ की राशि निवेशित है

देवास। चिटफंड कंपनी जी लाइफ इंडिया डेवलपर्स एंड कॉलोनाइजर्स लिमिटेड, जीएन गोल्ड, जीएन डेयरी, जी लाईफ की कुर्क की गई संपत्ति के नीलामी की मांग निवेशक पांच वर्ष से कर रहे है। लेकिन अभी तक कोई हल नही निकला। कंपनी की संपत्ति शीघ्र निलाम किए जाने को लेकर निवेशकों का प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को जिला कलेक्टर से मिला और आवेदन सौंपा। निवेशक सुरेंद्र सिंह सेंधव ने बताया कि चिटफंड कंपनी जीएन गोल्ड, जीएन डेयरी, जी लाईफ द्वारा पिछले कई वर्षों में हजारों भोले-भाले लोगों को करोड़ों-अरबों रूपए का चूना लगाया गया और जब पैसे लौटाने की बारी आई तो कंपनी के कार्यालय में ताले डल गए।

न्यायालय द्वारा गत छह सिंतबर 2016 को उक्त चिटफंड कंपनी की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने एवं दिनांक 21 दिसंबर 2016 को कुर्क संपत्ति की नीलामी आदेश दिए थे। लेकिन आज दिनांक तक माननीय न्यायालय द्वारा दिए आदेश को लगभग 5 वर्ष हो जाने के बाद भी किसी प्रकार की नीलामी नही की गई और हमें हमारी मेहनत का पैसा नही लौटाया गया है। माननीय न्यायालय के आदेश में बहुत विलंब होकर अव्हेलना हो रही है। देवास जिले के 25 हजार निवेशक है एवं लगभग 65 करोड़ की राशि निवेशित है। कंपनी की संपत्ति देवास, इंदौर, उज्जैन, आगर, शाजापुर, खरगोन, भोपाल, दिल्ली तथा पुणे में स्थित है। वहीं सोनकच्छ के कुमारिया राव एवं कलमा बिरगोद गांव में जी लाईफ इंडिया की कृषि भूमि है। यदि भूमि को निलाम किया जाए तो निवेशकों की धन वापसी हो सकती है। निवेशकों ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि शीघ्र ही उपरोक्त कम्पनियों की विभिन्न स्थानों पर कुर्क की गई संपत्ति को तत्काल नीलाम किया जाए। जिला कलेक्टर ने निवेशकों की समस्या सुनकर शीघ्र ही कुर्क संपत्ति निलाम किए जाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान रायसिंह सेंधव, कमलचंद पाटीदार, ज्ञानचंद पाटीदार, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, गजराज सिंह सेंधव, दौलत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राकेश परमार, विजेन्द्र सिंह, अजय सिंह, रविन्द्र सिंह, भानु पटवार, रविन्द्र सिंह, हेमंत भावसार, कमल सिंह वर्मा, अर्जुन सिंह, अजब सिंह, कुमेर सिंह, राकेश सिंह, बजेसिंग, विजेन्द्र सिंह आदि निवेशक उपस्थित थे। 

Dewas : 12 मार्च को होगी आयोजित नेशनल लोक अदालत

लोक अदालत मे करो का भुगतान कर नियम अनुसार छूट का लाभ उठावें

देवास/ 12 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत मे नगर निगम संबंधि बकाया संपत्तिकर,जलकर का भुगतान कर नियम अनुसार छूट का लाभ लें। आयोजित लोक अदालत मे संपत्तिकर, जलकर पर लगने वाले अधिभार मे नियम अनुसार छूट का लाभ दिया जावेगा। इसी प्रकार संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण् शुल्क के करदाता द्वारा भूमि, भवन व कचरा संग्रहण शुल्क की राशि एक मुश्त जमा कराने पर निगम द्वारा अयोजित लक्की ड्रा मे चयनित होकर पुरस्कार भी प्राप्त कर सकते है।

ईनामी लक्की ड्रा मे 101 पुरस्कारो की संख्या रखी गई है। जिसमे प्रथम पुरस्कार एक इलेक्ट्रानिक स्कुटर, द्वितीय पुरस्कार 5 एलईडी टीवी, तृतीय पुरस्कार 10 मोबाईल टेबलेट,चतुर्थ पुरस्कार 15 सायकल, पांचवा पुरस्कार 20 स्मार्ट वॉच, छटा पुरस्कार 25 मिक्सर, सातवां पुरस्कार 25 वाटर प्युरीम रखे गये है। बकाया करदाता अपने करो का भुगतान एक मुश्त कर ईनामी प्रतियोगिता मे चयनित होकर ईनाम पायें। आयुक्त ने नागरिको से अपील की है कि वे 12 मार्च को आयोजित लोक अदालत मे अपने करो का भुगतान अवश्य करें।

नर्मदा हाटपिपलिया परियोजना हेतु निकली पदयात्रा को दूसरे दिन मिला जनसमर्थन

ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

देवास। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव यात्रा संयोजक नईम अहमद ने बताया कि हाटपिपलिया सिंचाई परियोजना जिसमे देवास विधानसभा के संपूर्ण ग्राम शामिल है की प्रशासकीय स्वीकृति, सोनकच्छ विधानसभा के छुटे हुए 65 ग्रामो को सिंचाई परियोजना से जोडऩे हेतु पंडित रितेश त्रिपाठी के नेतृत्व में निकली पदयात्रा को दूसरे दिन सोनकच्छ विधानसभा में काफी जनसमर्थन मिला एवं नर्मदा यात्रा में ग्रामीण के लोग शामिल हुए तथा पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह बघेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेशचंद्र सांवलिया, प्रदीप चौधरी, गुलाब सिंह सरपंच रोजड़ी, मजहर शेख भंवरासा, दीपेश कानूनगो, दिग्विजय सिंह झाला, विजय सिंह चौहान मोनू, जीतू पवार, दीपेश हारोड आदि उपस्थित थे।

भागवत ज्ञान गंगा एवं शिवशक्ति महायज्ञ का कलश यात्रा एवं भंडारे के साथ समापन हुआ

देवास नेवरी(नरेंद्र चौहान) : सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा एवं शिवशक्ति महायज्ञ का समापन कलश यात्रा एवं भंडारे के साथ जिसमें 7 दिनों तक क्षेत्र के भक्तों ने श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा एवं शिवशक्ति महायज्ञ का आनंद उठाया

अंतिम दिन महा आरती के साथ कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों लोगों ने कलश यात्रा में शामिल होकर गांव में भ्रमण किया एवं मंदिर परिसर पर आकर महाआरती के साथ भंडारा आरंभ किया जिसमें क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण किया।

Dewas : 4 वर्षीय बालिका का शव तालाब में मिला

देवास : जिले के खातेगांव तहसील में आज दोपहर बालिका का शव तालाब में तैरता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि बालिका कल तकरीबन 12:00 बजे तालाब की पाल पर खेलने आयी थी उसके बाद वो नही मिली पुलिस व परिजन द्वारा कल से बालिका को खोजा जा रहा था जहाँ आज बालिका का शव तालाब में तैरता हुआ मिला।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि खातेगांव में रहने वाली 4 वर्षीय बालिका अंजली सिसोदिया कल तालाब की पाल के पास खेलते गयी थी बहुत देर तक घर नही आने पर माँ शिला द्वारा आस पास खोजा गया बालिका के नही मिलने पर पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस द्वारा बालिका की तलाश कल से करि जा रही थी कड़ी मक्कशत के बाद आज दोपहर पुलिस को बालिका का शव तालाब में तैरता हुआ मिला। बालिका अंजलि के पिता उमेश सिसोदिया हलवाई का काम करते है व माँ शिला ग्रह लक्ष्मी समूह की सदस्य है। पुलिस द्वारा कल बालिका के गुम होने की सूचना सोशल मीडिया और भी शेयर करि गयी थी।

देवास के कलाकारों द्वारा उज्जैन के फ्रीगंज में बनाई गई आकर्षक रंगोलियां

देवास। कला वीथिका देवास के युवा कलाकार शादाब खान, आनंद परमार, आमेला खान, अर्जुन सोलंकी, रोहित पोरवाल व साथियों ने राजेश परमार व जिला प्रशासन उज्जैन के मार्गदर्शन में साम्प्रदायिक सद्भाव का संदेश देने के लिए रंगोली के रंगों से 84 महादेव के चित्र, बाबा महाँकाल मन्दिर गर्भ गृह व मन्दिर का शिखर रंगोली से चित्रित किया।

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन उज्जैन द्वारा शिव दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें 84 महादेव स्वयं अलग अलग स्थानों से आकर टावर चौराहा, फ्रीगंज पहुँचे व अपने भक्तों को परिक्रमा का सौभाग्य प्रदान किया।

शिवरात्रि के इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, साधना सिंह, मोहन यादव, पारस जैन, अनिल फिरोजिया एवं ऑल इंडिया पेट्रोल पंप डीलर्स एसोशिएशन के समस्थ सदस्य, उज्जैन जिला प्रशासन के अधिकारियों व श्रद्धालुओं ने 84 महादेव की परिक्रमा कर रंगोली कलाकारों की प्रशंसा की व उज्जवल भविष्य की कामना हेतु शुभाशीष प्रदान किया।

पूर्व सरपंच त्रिंबक राव बर्वे के पुत्र विक्की बर्वे की ओर से शिवरात्रि के पावन पर्व पर फ़लिहारी का वितरण किया गया

देवास/नेवरी (नरेंद्र चौहान) : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नेवरी में पूर्व सरपंच त्रिंबक राव बर्वे के पुत्र विक्की बर्वे मित्र मंडल की ओर से गणेश चौक पर फलियारी का पंडाल बना कर फलियारी वितरण किया गया विक्की बर्वे ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मैं निशुल्क फलियारी वितरण मेरे मंडल द्वारा किया जाता महाशिवरात्रि का पावन पर्व हमारे हिंदू धर्म के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण पर्व है जिसे पूरे देश में समस्त शिव मंदिरों पर फूलों की सजावट कर बड़े-बड़े भंडारे व फूलों की सजावट कर समस्त जाति समाज के लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं इसी को देखते हुए मेरे में भी उत्साह दिखाई देता है।

मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि पर शिवजी का महा अभिषेक एवं प्रसाद वितरण की गई

देवास/हाटपिपलिया(नरेंद्र चौहान) : तहसील के मानकुंड मैं प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर मनकामेश्वर महादेव मंदिर है कहा जाता है कि मनकामेश्वर मंदिर परिसर की सीमा में मंदिर बनाने के लिए जब भी खुदाई की गई तब वहां प्राचीन भोलेनाथ जी की प्रतिमाएं निकली है

कहा जाता है कि मनकामेश्वर मंदिर पर जो भी अपनी मनोकामना को लेकर आता है भगवान मनकामेश्वर उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं एवं महाशिवरात्रि के दिन पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया जाता है सात दिवसीय यज्ञ एवं शिव महापुराण भी की जाती है अंतिम दिन शिवजी का महा अभिषेक एवं समस्त गांव में जुलूस के साथ महाकालेश्वर की पालकी सजाकर भगवान मनकामेश्वर को गांव में भ्रमण कराया जाता है जिसके पश्चात मंदिर पर आकर महाआरती होती है एवं प्रसाद का वितरण किया जाता है एवं उसके दूसरे दिन महा भंडारे का आयोजन भी रखा जाता है भंडारे का आनंद एवं प्रसाद लेने के लिए क्षेत्र के हजारों लोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं एवं मनकामेश्वर भगवान से अपने पूरे परिवार के सुख शांति के लिए मनोकामनाएं करते हैं।