Dewas : एक्सपाईरी व मिलावटी खादय सामग्री की कालाबाजारी करने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

आटा, कुरकुरे, बिस्किट सहित 2 लाख से ज्यादा की किराना सामगी को किया जप्त

देवास : जिले में मिलावट खोर के गोरखधंधे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह चौहान एवं उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री किरण शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली देवास द्वारा मिलावट खोरो के विरूद्ध एक बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसमें गेहू, आटा, चना व राजमा, चावल मिलावटी तथा कुरकेरे, पेप्सी, आचार केगजेक बिस्किट, डॉबर हनी शहद जेम एक्सपाईरी दिनांक की खादय सामग्री कालाबाजारी करते जब्त की गई है। जिसकी कुल किमत करीब दो लाख बत्तीस हजार रूपये है जप्त खादय सामग्री की जांच हेतु सेम्पल जिला खादय सुरक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र ठाकुर से कराये गये।

उक्त कार्यवाही में आरोपी ईरशाद पिता लियाकत अली निवासी पुष्पकुंज कोलानी देवास, मोहम्मद तोसिफ पिता सलीम निवासी शीतला माता मंदिर के पास रेवाबाग देवास एवं मोहम्मद समीर अब्बासी पिता मोहम्मद सलीम अब्बासी उम्र 33 साल निवासी एकता नगर इटावा देवास को धारा 420,273 (क) भादवि के तहत गिरफ्तार किया जाकर अप.क्र.66/2022 पजीबद्ध किया गया

तारीका वारदातः- आरोपीगण द्वारा एक्सपाईरी एवं मिलावटी खादय सामग्री की कालाबाजारी कर बेच देते थे।

गिरफ्तार आरोपी का नामः- ईरशाद पिता लियाकत अली निवासी पुष्पकुंज कोलानी देवास, मोहम्मद तोसिफ पिता सलीम निवासी शीतला माता मंदिर के पास रेवाबाग देवास एवं मोहम्मद समीर अब्बासी पिता मोहम्मद सलीम अब्बासी उम्र 33 साल निवासी एकता नगर

Dewas: जिले में मिले 130 नए कोरोना संक्रमित मरीज़, एक्टिव मरीज़ की संख्या हुई 611

देवास। 25 जनवरी की देर रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में 130 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले है।
कल 25 जनवरी की रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन मे 1582 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 130 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
25 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन में कोरोना पॉजिटिव लोगो की जानकारी..

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 34 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त होकर ठीक हुए है।
नए संक्रमित मरीजो के बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 611 हो गयी है।

Dewas: कलेक्‍टर ने तीन आरोपियों को किया जिलाबदर

देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत 03 आरो‍पियों को जिला बदर किया है। जिसमें आरोपी देवकरण पिता माधोसिंह उम्र 37 साल निवासी जंगीपुर थाना भौंरासा, विजेन्‍द्र उर्फ विजय मालवीय पिता ओमप्रकाश मालवीय उम्र 22 साल निवासी इटावा देवास तथा मनोहर पिता मांगीलाल उम्र 26 साल निवासी कांजीपुरा थाना खातेगांव को 03-03 माह के लिए जिला बदर किया है।

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने आदेश दिया है कि यह सभी आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर,  उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

Dewas : जीवनदायिनी नदी नर्मदा से धड़ल्ले से किया जा रहा रेत का अवैध उत्खनन…

खनिज अधिकारी खान घेरे में ! डम्पर चालको एवं व्यापारियों ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए दिया धरना..

देवास। जिले के अंतिम छोर पर नेमावर में मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी नदी नर्मदा से रेत का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। इसमे खनिज विभाग के जिला अधिकारी से लेकर नेताओं की संलिप्तता भी सामने आती रही है। सोमवार को रेत व्यापारियों द्वारा इन्दौर बेतुल नेशनल हाईवे स्थित नाके पर रंगदारी मांगी जाने का आरोप लगाते हुए मौके पर ही धरना प्रदर्शन कर दिया, जिसका शोर देवास जिला मुख्यालय तक सुनाई दिया।

हाईवे पर दिन रात सैकड़ो डम्पर रेत परिवहन करते हुए धड़ल्ले से बेरोकटोक दौड़ रहे है। रेत परिवहन करते इन डम्परो के कारण आए दिन हादसे भी होते रहते है। यमराज की शक्ल में दौड़ने वाले रेत से भरे इन डम्परो के कारण कई जाने जा चुकी है। सोमवार को हाईवे के बागली विधानसभा अन्तर्गत धनतालाब घाट पर रेत परिवहन करने वाले डम्पर चालको ने रंगदारी का आरोप लगाते धरना दे दिया। । सुचना मिलने पर रेत व्यापारी भी मौके पर पंहुच गये। चालको एवं व्यापारियों ने धनतालाब घाट पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पंहुचे खनिज इंस्पेक्टर रवि मराठा को व्यापारियों ने जमकर खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि क्या आपने किसी को नाके पर रंगदारी, वसुली करने का चार्ज सौंपा है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष टिकेतप्रताप सिंह द्वारा 10 हजार रूपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। खनिज इंस्पेक्टर रवि मराठा के मना किया कि हमने किसी से को कोई काम नहीं सौंपा है। देखें वीडियो

रेत व्यापारियों ने रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
व्यापारियों ने मंडल अध्यक्ष टिकेतप्रताप सिंह के विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने की धाराओ में कार्यवाही की मांग करते हुए कहा, हम रिपोर्ट लिखायेंगे। हमारे डम्पर चालक गवाही देंगे। व्यापारियों ने कहा हमने विधायक से भी बात की, विधायक का भी कहना है कि रूपये देने पडेÞंगे, तभी यहां से डम्पर निकलेंगे, लेकिन विधायक का नाम नहीं बताया। काफी देर तक होहल्ला मचता रहा। गौरतलब है कि नर्मदा के सीने को छलनी करने वाले देवास के खनिज माफिया, ठेकेदार सिर्फ नेमावर ही नहीं अपितु मुख्यमंत्री के ग्रह जिले सिहोर के अन्तर्गत नर्मदा तट तक पर से रेत का अवैध उत्खनन करने से नहीं चुक रहे है। ठेकेदार कपंनी पर प्रदेश सरकार की ही करोड़ो रूपये की रायल्टी बकाया बतायी जा रही है। जिले के खनिज अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान अवैध उत्खनन को लेकर लगातार भ्रष्टाचार के आरोपो से घिरे हुए है। बताया जाता है कि आरिफ खान खनिज विभाग में सबसे विवादित अधिकारी है। पूर्व में यह भी सुर्खिया रही कि खान एक जियोलॉजिस्ट (भू वैज्ञानिक) हैं। नियम के विपरीत उन्हें खनिज अधिकारी बनाया गया है। आरिफ खान अपनी ऊपर की पहुंच के दम पर नर्मदा किनारे के जिले में पोस्टिंग कराने में सफल हुए हैं और अवैध उत्खनन के कारोबार को प्रश्रय देकर भ्रष्टाचार करते मोटा माल कमा रहे है। पिछले दिनो खनिज अधिकारी खान का भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल से भी विवाद हुआ था। जिलाध्यक्ष खंडेलवाल ने प्रदेश नेतृत्व तक से खान की शिकायत की थी, लेकिन उपरी पकड़ के कारण खान पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गयी

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा ओवरलोडिंग वाहन पकडे
रेत व्यापारियों के आरोपों पर भाजपा मंडल अध्यक्ष टिकेतप्रताप सिंह का कहना है कि राज्य शासन द्वारा ओवर लोडिंग वाहन सख्ती से प्रतिबंधित किये है। इस सम्बन्ध में खनिज अधिकारी एवं प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन भ्रष्टाचार से घिरे खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा ओवरलोडिंग रेत के डम्परो के विरूद्ध किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गयी। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि हमारे द्वारा 23 जनवरी को ओवरलोडिंग वाहनो का आवागमन रोकने के सम्बन्ध में बागली थाने पर भी आवेदन दिया गया। रात में हमने कार्यकर्ताओ एवं ग्रामीणो के साथ मिलकर 12 ओवरलोडिंग डम्पर रोककर खनिज इंस्पेक्टर रवि मराठा को सौंपे है। किसी प्रकार की रंगदारी नहीं मांगी गयी है, इस प्रकार के आरोप झुठे है। ठेकेदार कम्पनी द्वारा रायल्टी के अतिरिक्त ओवरलोडिंग रेत भरी जाने के विरूद्ध कार्यवाही की बात रखी, जिससे बोखलाकर रेत के दलालो, व्यापारियों द्वारा रंगदारी मांगने के आरोप लगाए जा रहे है। इस सम्बन्ध में खनिज अधिकारी खान को फोन लगाया गया तो बात नहीं हो सकी।

Dewas: जिले में मिले 83 नए कोरोना संक्रमित मरीज़, एक्टिव मरीज़ की संख्या हुई 515

देवास। 4रद अनुसार जिले में 83 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले है।
कल 24 जनवरी की रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन मे व्यक्तियों की कोरोना जाँच में कोरोना पॉजिटिव लोगो की जानकारी..

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 34 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त होकर ठीक हुए है।
नए संक्रमित मरीजो के बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 515 हो गयी है।

Dewas: कल 25 जनवरी को शहर में विभिन्‍न स्‍थानों पर सुबह 9 से 1 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा

देवास। कार्यपालन यंत्री (शहर संभाग) मध्‍य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्‍पनी लिमि देवास ने समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि सिविल लाईन में इंदिरा गांधी प्रतिमा से क्षिप्रा क्लब मेंढकी रोड तक लाईन स्थानांतरित कार्य किये जाने से 25 जनवरी को प्रातः 09 से दोपहर 01 बजे तक 11 के.व्ही. टाउन-1 एवं टाउन-3 फीडर ए.बी.रोड़, एम.जी. रोड़, गोया, सिविल लाईन, चामुण्डा काम्पलेक्स, एल.आई.सी, टावर, मिर्ची बाजार, शुक्रवारीया हाट, सुतार बाखल, अलंकार मार्केट, लालगेट, कर्मचारी कॉलोनी, उज्जैन रोड, नई आबादी, स्टेशन रोड, पशु हाट, गीता भवन आदि स्थानों पर विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। उन्‍होंने बताया कि आवश्‍यकतानुसार समय घटाया बढाया जा सकता है।

कांग्रेसजनों ने गरीबों के साथ स्व. महाराज तुकोजीराव पवार की प्रतिमा को विधायक को सद्बुद्धि के लिए अर्पित किया ज्ञापन

देवास। विगत दिनों नागदा में प्रशासन द्वारा बल पूर्वक गरीबों के आशियाने तोड़ दिए गए थे। जिस को लेकर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया साथ ही जिन परिवारों के मकान तोड़े गए थे। उन्हें सिद्ध विनायक भक्त मण्डल द्वारा 5-5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी गई। सोमवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी एवं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में स्व. महाराज तुकोजीराव पवार की प्रतिमा पर बड़ी संख्या में उपस्थित रहवासी एवं कांग्रेसजनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ज्ञापन प्रेषित किया।

ज्ञापन में कहा गया कि गरीबों के आशियाने उजाडक़र बेघर करने वाली विधायक और आपकी धर्मपत्नी व पुत्र को सद्बुद्धि देने हेतु अनुरोध किया गया। इस अवसर पर संबोंधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि देवास के पूर्व विधायक स्व. तुकोजीराव पवार ने विधायक रहते हुए तीस वर्षो तक देवास का प्रतिनिधित्व किया। लेकिन उन्होंने कभी भी किसी को नुकसान नही पहुंचाया। जहां गरीबों के मकान बने थे, जिन्हें आपने टुड़वाया है उसके पट्टे उन्ही ने दिए थे। इसी के साथ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि विधायक का काम होता है बसाना, शहर का विकास करना, लेकिन उन्होंने यह नही करते हुए गरीबों के मकान बसाने की बजाय उजाड़ दिए। मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि जिस क्षेत्र का वे प्रतिनिधित्व करते है उस क्षेत्र में इस तरह की कोई घटना हो तो सांसद, विधायक को निंद नही आना चाहिए। मैं अनुरोध करता हूँ कि इन गरीबों के साथ न्याय किया जाए।

इसी के साथ प्रदेश कांगे्रस महामंत्री शौकत हुसैन, रोशन रायकवार, चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार पूर्व पार्षद विक्रम पटेल ने माना। ज्ञापन का वाचन जितेन्द्र सिंह मोंटू ने किया। इस अवसर पर जयप्रकाश शास्त्री, एजाज शेख, पोप सिंह परिहार, गोवर्धन देसाई, छोटू सिंह गुर्जर, प्रतिक शास्त्री, रश्मि मिश्रा, विजय चौहान, दीपेश कानूनगो, दिग्विजयसिंह झाला, रितेश त्रिपाठी, राजेश डांगी, नईम अहमद, राजेश राठौर, नंदकिशोर पोरवाल, राजेश एरवाल, सुनील शुक्ला, डॉ. सुरेश शर्मा, एड. राजेश जायसवाल, निलेश वर्मा, अशोक पटेल, भगवान सेठ, विशाल भाटिया, शकील लक्की, मुदस्सर शेख, शाहिद ठेकेदार, शेर खान, सौरभ शाह, सलमान मंसूरी, मुकेश शर्मा, विरेन्द्र परदेशी, चेतन गुर्जर, किशोर पटेल सहित बड़ी संख्या में कांगे्रसजन उपस्थित थे। 

Dewas: मोती बंगला क्षेत्र में युवक ने घर पर की जीवन लीला समाप्त

देवास। कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले क्षेत्र मोती बंगला, शिवाजी नगर में एक युवक ने रविवार को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक के दोस्त शैलेश महाजन से प्राप्त जानकारी अनुसार शिवाजी नगर में रहने वाला 35 वर्षीय विशाल कानूनगो ने अपने घर पर ऊपर वाले कमरे में रविवार को फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
बहुत समय तक जब विशाल नही दिखा तो माँ ऊपर वाले रूम पर गयी जहाँ रूम का दरवाजा पर ताला था माँ ने पड़ोसियों की मदद से रूम खुलवाया और जब सब रूम में गए तो विशाल फाँसी पर झूलता हुआ मिला जिसके बाद विशाल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । विशाल उज्जैन रोड पर स्थित गार्नियर टूल नामक कंपनी में स्टोरकीपर हेड के पद पर कार्यरत था। ओर घर पर वह अपनी माँ, पत्नी व 10 वर्षीय बेटे के साथ रहता था
पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Dewas: जिले में मिले 80 नए कोरोना संक्रमित मरीज़, एक्टिव मरीज़ की संख्या हुई 466

देवास। 23 जनवरी की देर रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में 80 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले है।
कल 23 जनवरी की रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 1309 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 80 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
23 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन में कोरोना पॉजिटिव लोगो की जानकारी..

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 34 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त होकर ठीक हुए है।
नए संक्रमित मरीजो के बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 466 हो गयी है।

Dewas: नेताजी जी की पोशाक में आये बालक कार्तिक ने मोह लिया सबका मन

• प्रेस क्लब ने मनाई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती 

देवास। स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती रविवार को प्रेस क्लब देवास द्वारा मनायी गई। क्लब के सदस्यों व पत्रकार साथियों द्वारा जवाहर नगर शासकीय स्कूल परिसर में स्थित नेता जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। नेता जी की पोशाक में आये 3 वर्षीय बालक कार्तिक शरद कौशल ने सबका ध्यान आकर्षित करते हुए मन मोह लिया।

इस अवसर प्रेस क्लब संरक्षक विनोद जैन, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, उपाध्यक्ष शेखर कौशल, सचिव चेतन राठौड़, संयुक्त सचिव शैलेन्द्र अड़ावदिया, खूबचंद मनवानी, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी, कार्य. सदस्य खुमानसिंह बैस, सौरभ सचान, अमित व्यास, मोहन वर्मा, अमित बागलीकर, मयूर व्यास, धर्मेंद्र पिपलोदिया, संगीता राठौर, रघुनंदन समाधिया, अमित शर्मा, राजेश पवार सहित पत्रकार साथी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़ ने दी।